सामाजिक संगठनों ने वृद्धाश्रम दी सेवा
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्थानीय दिल्ली रोहतक बाइपास रोड स्थित श्री कृष्ण सेवा सदन गोशाला में संचालित अनाथ व वृद्धाश्रम में रहने वाले निशक्त, मानसिक दिव्यांगों, वृद्ध जनों के लिए दो समय के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई है। आज के कार्यक्रम में जेसीआई ग्रुप चरखी दादरी के सदस्य सरोज बाला शर्मा व रामअवतार सर्राफ का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही गोवंश के लिए तीन सवामणि भी साध्वी कौशल महाराज, दुर्गा महिला मंडल व अरविन्द सांगवान के सहयोग आयोजित की गई। कौशल महाराजा के सानिध्य में यहां कार्यरत सेवादारों ने अनाथ व वृद्धाश्रम में रहने वाले अशक्तों को वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर निशा मित्तल, सोनिया मित्तल, बि¨दया गोयल, नेहा ¨जदल, ममता मित्तल, डौली गर्ग, रेणू मित्तल, सुनीता बंसल, पूजा गर्ग, उषा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दुर्गा महिला मंडल से कांता देवी, निर्मला देवी, नारायणी, दर्शना, रोशनी, सविता,राजबाला इत्यादि भी उपस्थित थीं।