आधी रात को देवदूत बन सिरसा से भिवानी पहुंचे रक्तदाता, दुर्लभ रक्त देकर बचाई मरीज की जान
चरखी दादरी के एक मरीज को देर रात एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी, जो कई ब्लड बैंकों में नहीं ...और पढ़ें

शतकवीर रक्तदाता की एक कॉल पर भिवानी पहुंचे राजेश जांगड़ा।
HighLights
मरीज को देर रात एबी पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी
राजेश जांगड़ा ने सिरसा से भिवानी आकर रक्तदान किया
समय पर रक्त मिलने से मरीज की जान बची
जागरण संवाददाता, भिवानी। जरा सोचिए आधी रात का वक्त हो और इस समय जिंदगी और मौत की जंग चल रही हो, ऐसे में कोई भगवान का देवदूत बन आपकी जिंदगी बचाने के लिए आ जाए। ये हम कोई कहानी नहीं सुना रहे हैं बल्कि चरखी-दादरी के बौंद की सच्ची बात बता रहे हैं।
दरअसल, चरखी दादरी जिले के बौंद निवासी एक मरीज की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने एबी पाजिटिव फ्रेश ब्लड की जरूरत बताई। देर रात परिजनों ने कई ब्लड बैंकों में तलाश की, लेकिन रक्त उपलब्ध नहीं हुआ।
इसके बाद शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा से संपर्क किया। उन्होंने सिरसा बिजली निगम में कार्यरत राजेश जांगड़ा से बात की। जांगड़ा बिना देर किए आधी रात भिवानी पहुंचे और रक्तदान किया।
समय पर रक्त मिलने से मरीज की हालत स्थिर हो गई। राजेश डुडेजा ने कहा कि स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के सिवानी में बनेगा 10 करोड़ की लागत का भव्य गणेश मंदिर, 3 साल में बनकर होगा तैयार
