सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम के 8 जून को खुलेंगे कपाट
सिद्धपीठ बाबा जहारगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अशोक गिरी ने बताया कि 8 जून को सभी श्रद्धालुओं के लिए आश्रम के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा व किसी भी मूर्ति को हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा।
जागरण संवाददाता, भिवानी: हलवास गेट पर स्थित सिद्धपीठ बाबा जहारगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर अशोक गिरी ने बताया कि 8 जून को सभी श्रद्धालुओं के लिए आश्रम के कपाट खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा व किसी भी मूर्ति को हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा। घंटी भी नहीं बजानी है। सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर ही मंदिर में आना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना है। इसके साथ ही साथ 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, बीमारों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों के आश्रम में आने की मनाही है। उनको घर में रहने की सलाह दी गई है। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास सैनिटाइजर के साथ हाथ धोकर आना जरूरी है।