Move to Jagran APP

गुजरात में हुई तीसरे राष्ट्रीय मास्टर गेम एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ी छाए

जागरण संवाददाता भिवानी गुजरात के वडोदरा में 5 से 9 फरवरी को हुए तीसरे राष्ट्रीय मास्ट

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 06:16 AM (IST)
गुजरात में हुई तीसरे राष्ट्रीय मास्टर गेम एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ी छाए
गुजरात में हुई तीसरे राष्ट्रीय मास्टर गेम एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ी छाए

जागरण संवाददाता, भिवानी : गुजरात के वडोदरा में 5 से 9 फरवरी को हुए तीसरे राष्ट्रीय मास्टर गेम एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हरियाणा ने सात स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में 26 प्रांतों के 6000 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के 50 खिलाड़ी एवं एथलीट इस राष्ट्रीय स्तर के खेल उत्सव में शामिल हुए।

loksabha election banner

बास्केटबॉल में हरियाणा ने केरल को हराकर स्वर्ण पदक, वेटलिफ्टिग में 7 गोल्ड तथा तीरदांजी में कांस्य पदक, वेटलिफ्टिग में एक रजत पदक, हॉकी में कांस्य पदक जीते। एथलेटिक्स के नाम इस प्रकार रहे पदक

पदक प्राप्त करने वालों में 70 वर्ष में रामधारी यादव रेवाड़ी ने 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक तथा रिले रेस में भी कांस्य पदक, 65 वर्ष आयु वर्ग में रामकिशन भिवानी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, 100 मीटर तथा 800 मीटर दोनों में रजत पदक, 60 वर्ष आयु वर्ग में धर्मपाल शर्मा भिवानी ने रिले रेस में रजत पदक, 55 वर्ष आयु वर्ग में प्रवक्ता बाल किशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांग भिवानी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण, लंबी कूद, चार गुणा 400 मीटर रिले रेस तथा 400 मीटर तेज दौड़ में कांस्य पदक, 50 वर्ष आयु वर्ग में श्रीपाल यादव भिवानी ने रिले रेस में कांस्य पदक, इसी वर्ग में सुरेश कुमार नीमड़ीवाले भिवानी ने 400 मीटर तीन कैटेगरी की रिले रेस में कांस्य पदक, 39 वर्ष आयु वर्ग में जोगेंद्र देना बैंक भिवानी ने 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा रिले रेस में कांस्य पदक, 40 वर्ष आयु वर्ग में नवजीत रेवाड़ी ने रिले रेस में दो कांस्य पदक, 35 वर्ष आयु वर्ग में अमरजीत पशुपालन विभाग भिवानी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण 200 मीटर में रजत 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत तीन प्रकार की रिले रेस में एक में रजत तथा दो में कांस्य पदक, 35 वर्ष आयु वर्ग में ही नायाब सिंह यमुनानगर ने पंद्रह सौ मीटर दौड़, रिले रेस व 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा लंबी कूद में कांस्य पदक इसी आयु वर्ग में प्रदीप कुरुक्षेत्र ने 5 किलोमीटर वॉक में रजत पदक जीते। विनोद कुमार भिवानी, सुरेश कुमार डालनवास तथा भंवर सिंह भिवानी का भी विभिन्न प्रकार की दौड़ में संतोषजनक प्रयास रहा। इस जीत पर मास्टर गेम्स एसोशियसन हरियाणा के सचिव सुशील, सहनी, घणघस स्पो‌र्ट्स क्लब भिवानी, कोच सुमन, प्रीतम, जगदीश, विधायक दादरी सोमवीर सांगवान, अन्तरराष्ट्रीय पोलवाल्टर्स फूल कुमार, कविता, ममता कोहली, मुंशीराम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, रामफल धावक आदि ने खुशी जताई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.