झाड़ियों में भ्रूण मिलने से सनसनी
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव कासनी में मानवता को शर्मसार करने वाली
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
दादरी जिले के गांव कासनी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। गांव में सरकारी स्कूल के पीछे शामलाती भूमि पर बृहस्पतिवार सुबह झाड़ियों में करीब छह माह का मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में भ्रूण पड़ा होने की जानकारी मिलते ही थाना बौंद कलां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव कासनी के चौकीदार महेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह के समय गांव के सरकारी स्कूल के पीछे शामलात भूमि की तरफ घूमने गया था। इस दौरान उसकी नजर वहां पर उगी झाड़ियों में पॉलिथिन में लिपटी हुई किसी चीज पर पड़ी।
जब उसने ध्यान से देखा तो वहां पर पॉलिथिन में एक भ्रूण लिपटा हुआ पड़ा था। जिसके बाद उसने तुरंत भ्रूण की जानकारी गांव के सरपंच इंद्रवेष को दी। सूचना मिलते ही सरपंच के अलावा अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। साथ ही बौंद कलां पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। जिस पर बौंद कलां थाना प्रभारी राजेंद्र ¨सह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया। जहां से भ्रूण को रोहतक पीजीआइ भेज दिया गया। पुलिस ने गांव के चौकीदार महेंद्र ¨सह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह नहीं पता चल पाया है कि यह भ्रूण किसने यहां पर फैंका है। पुलिस द्वारा आरोपितों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
बाक्स :
पहले भी मिल चुके हैं भ्रूण
उल्लेखनीय है कि दादरी जिले में भ्रूण मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2015 में नवंबर व दिसंबर माह में लगातार तीन भ्रूण मिले थे। जिसमें एक भ्रूण दादरी के घिकाड़ा रोड तथा दिसंबर माह में एक ही दिन में नगर के पुराना डाक घर तथा कीकरवासनी क्षेत्र में दो भ्रूण मिलने से सनसनी का माहौल बन गया था। इसके अलावा सितंबर 2017 में दादरी के गांव मंदोला में भी एक भ्रूण मिला था।
बाक्स :
गर्भपात पर नहीं लग रही रोक
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस द्वारा गर्भपात जैसे घिनौने अपराध को रोकने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे है। उसके बावजूद भी क्षेत्र में गर्भपात करवाने का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ वर्षो में मिल रहे भ्रूण इस बात का उदाहरण है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी महिला ने क्षेत्र के किसी निजी अस्पताल में गर्भपात करवाकर भ्रूण को गांव कासनी में फेंका है।
बाक्स :
गंभीरता से जांच जारी : एसएचओ
बौंद कलां थाना प्रभारी राजेंद्र ¨सह ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपितों का पता लगाने के लिए गांव कासनी के लोगों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही दादरी व भिवानी के अस्पतालों में भी जांच व पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के दौरान पता लगाया जाएगा कि अस्पताल में पिछले कुछ दिनों में ऐसा कोई मामला आया था या नहीं।