नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में भाजपा ने किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी तोशाम। पूर्व विधायक शशिरंजन परमार के नेतृत्व में सीएए कानून के प्रति लोगों क
संवाद सहयोगी, तोशाम।
पूर्व विधायक शशिरंजन परमार के नेतृत्व में सीएए कानून के प्रति लोगों का भ्रम दूर करने के लिए तोशाम में एक रोड शो का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता तिकोना पार्क में एकत्रित हुए और उसके बाद तोशाम शहर में सीएए के लिए लोगों से समर्थन मांगा और कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया। पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने कहा कि सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा ने 5 जनवरी से 12 जनवरी तक जनजागरण अभियान चलाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहरलाल के हाथ मजबूत करने के लिए इस कानून के समर्थन में लोगों को आना चाहिए। सीएए के तहत इस्लामिक देशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता मिलेगी और वे अमन चैन से भारत में अपनी जिदगी व्यतीत कर सकते हैं। कानून से किसी भी भारतीय या बाहर से आए हुए नागरिकों की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया बल्कि उनको नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा सरकार के देशहित में किए कार्यों से बौखलाया हुआ है और उसके पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए विपक्षी सीएए के बारे में लोगों को भ्रमित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में पहले कश्मीर से 370, 35ए हटाकर भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया। भाजपा सरकार ने तीन तलाक खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को आजादी देने का काम किया है और उसके बाद अब सीएए को लागू कर बहुत ही अच्छा काम किया है। केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याण के काम कर रही है और दोनों सरकारों से देश व प्रदेश की जनता खुश है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने वोट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन कुछ बड़े नेताओं को तकलीफ जरूर हुई थी। जिन्होंने सांठगांठ करके आपके जनमत को कुचलने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनकी तोशाम हलके में विकास कार्यो के लिए उनकी ड्यूटी लगाई है। तिकोना पार्क से मुख्य बाजार, मुख्य चौक, सुरेंद्र सिंह चौक, बस स्टैंड होते हुए एक जुलूस निकाला।
इस अवसर पर जिला प्रधान नंदराम धानिया, विजय शेखावत, नरेंद्र दरियापुर, प्रियंकदत्त शर्मा, डा. पवन शर्मा, सतबीर चंदाबास, विक्की महता, राजेश बजीना, मतलेश सरदाना, नरेश चेयरमैन, ईश्वर शर्मा आलमपुर आदि मौजूद रहे।