सतगुरु जन्म-मरण से छुटकारा दिलाते हैं: कंवर
भिवानी : राजीव कालोनी में संतोष देवी ने आनन्द परमानन्द सत्संग करवाया। सत्संग में
जागरण संवाददाता,भिवानी : राजीव कालोनी में संतोष देवी ने आनन्द परमानन्द सत्संग करवाया। सत्संग में निगाणा आश्रम से सतगुरु बाबू साहेब तथा राजस्थान से सिरसला से महाराज प्रकाशानन्द ने अपने गुरु की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु इस भवसागर से भटके जीवों को पार उतारने के लिए आते हैं और जीव को जन्म-मरण से छुटकारा दिलाते हैं। महाराज प्रकाशानन्द ने मन की दौड़ के बारे में राजा परीक्षित और महर्षि वेदव्यास का वृतांत सुनाया, जिसमें राजा ने कहा कि हमारे पुरखों के विवेक से मन को काबू में कर सकते है। फिर वेदव्यास ने कहा कि कुछ दिन बाद जो होने वाला है वह राजा ना करे तो माना जाएगा की राजा ने मन को काबू करना आसान नहीं। लेकिन संत जीवों को काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से दूर रहना सिखाते है। जिससे मन आसानी से काबू में आ जाता है। शब्द गायक प्रकाशानन्द जुई, जगदीश तथा सहयोग प्रकाशानन्द साहलेवाला, हेमन्त तथा आनन्द सिरसला, संतोष भिवानी, रोशनी हिसार तथा सुमन हिसार ने किया।