मानव के कल्याण का मार्ग है सत्संग : संत कंवर
राधा स्वामी दिनोद के परम संत कंवर साहेब ने कहा कि सत्संग
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
राधा स्वामी दिनोद के परम संत कंवर साहेब ने कहा कि सत्संग से बड़ा कुछ नही है क्योंकि सत्संग यथार्थ से रूबरू कराता है। आधी से आधी घड़ी का सत्संग भी इंसान के लिए कल्याण का रास्ता खोल देता है।सत्संग परमात्मा के करीब ले जाता है। कंवर साहेब गांव लोहरवाड़ा में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि राम का नाम तो हर तरह से कल्याणकारी है। राम के नाम को चाहे रीझ कर भजो या खीज कर ये उसी प्रकार से काम करेगा जिस प्रकार से भूमि में पड़ा औंधा सौंधा बीज भी आखिरकार उपज ही जाता है। मन का विश्वास ²ढ़ करो। भक्ति करने का कार्य है ये बुद्धि विचार का खेल नही है। संत ने कहा कि वाणी ऐसी बोलो जो आपका दिल भी खुश करे और दूसरे का भी। हु•ाूर कंवर साहेब ने कहा कि इंसान में पांच कोष कार्य करते हैं।पहला है अन्न मय कोष। जैसा अन्न खाओगे वैसा ही मन होगा। जैसा मन मय कोष होगा उससे आपका ज्ञान मय कोष प्रभावित होगा। ज्ञान मय कोष का असर विज्ञान मय कोष पर पड़ेगा जिससे आनन्द मय कोष में बढ़ोतरी होती है।सत्संग पांचों कोष को शुद्ध और पवित्र करता है। सत्संग इंसान बनाता है। संत हुजूर ने संगत को पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जल नहीं तो कल नहीं। प्रकृति के साथ यदि छेड़छाड़ करेंगे तो ये हमें केवल बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाएगी।