हरियाणा के 21 लालों को किया याद, खाप फोगाट ने जाट आरक्षण आंदोलन के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
खाप फोगाट ने चरखी दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि ...और पढ़ें
-1789315894188_m.webp)
खाप फोगाट ने जाट आरक्षण आंदोलन के मृतकों को दी श्रद्धांजलि। फोटो जागरण
HighLights
खाप फोगाट ने 2016 के जाट आंदोलन शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
चरखी दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर सभा आयोजित।
युवाओं के बलिदान को याद कर एकता का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वजातीय खाप फोगाट द्वारा दादरी के बाबा स्वामी दयाल धाम पर वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले युवाओं की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने की।
खाप के विभिन्न गांवों तथा शहर के मौजिज लोगों ने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। खाप प्रधान सुरेश फोगाट और सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि वर्ष 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान अपनी मांग को लेकर हरियाणा के 21 युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इनमें 18 युवाओं की आयु 35 वर्ष से कम तथा तीन की आयु 35 वर्ष से अधिक थी।
अधिकारों के लिए उठाई आवाज
उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष केवल एक आंदोलन के हिस्से के रूप में नहीं बल्कि उन परिवारों के त्याग और पीड़ा के रूप में भी याद किया जाना चाहिए जिन्होंने अपने लाल खोये। श्रद्धांजलि सभा में खाप के पूर्व प्रवक्ता शमशेर सिंह ने कहा कि संघर्षों का इतिहास केवल घटनाओं का दस्तावेज नहीं होता बल्कि वह समाज को यह भी बताता है कि अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों ने किस कीमत पर अपने संघर्ष को आगे बढ़ाया।
प्रधान सुरेश फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट, पूर्व प्राचार्य धर्मबीर सिंह, एचडी शिक्षण संस्थानों के निदेशक बलराज फोगाट, अठगामा खाप घसौला के पूर्व प्रधान रणबीर सिंह, भगत सिंह सेना अध्यक्ष कृष्ण फोगाट और मैनेजर बलवान फोगाट ने कहा कि जान गंवाने वाले युवाओं के त्याग को याद रख समाज में एकता, भाईचारा, अनुशासन और आपसी सम्मान को मजबूत करना जरूरी है।
