Move to Jagran APP

राहत : 18 दिन बाद काम पर लौटे हड़ताली कर्मी, सभी रूटों पर चलीं बसें

चरखी दादरी: मांगों को लेकर लगातार 18 दिन चली रोडवेज कर्मचारियों की ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:48 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:48 PM (IST)
राहत : 18 दिन बाद काम पर लौटे हड़ताली कर्मी, सभी रूटों पर चलीं बसें
राहत : 18 दिन बाद काम पर लौटे हड़ताली कर्मी, सभी रूटों पर चलीं बसें

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: मांगों को लेकर लगातार 18 दिन चली रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार देर शाम आखिर समाप्त हो गई। लगातार 18 दिनों से यात्रा के दौरान परेशानी झेल रहे लोगों को शनिवार से राहत मिली। हाई कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को हड़ताल पर गए सभी 546 कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली। जबकि सस्पेंड किए गए 20 कर्मचारियों से भी प्रार्थना पत्र लेकर ड्यूटी ज्वाइन करवा दी गई। रोडवेज में बसों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 720 प्राइवेट बसों को किमी स्कीम के तहत लगाने के आदेश दिए थे। जिसके खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद भी जब सरकार ने फैसला नहीं बदला तो 18 दिन पूर्व कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। लगातार 18 दिन चली हड़ताल के दौरान लाखों की संख्या में यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को हाई कोर्ट ने मामले में दखल देते हुए कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम बैठक कर अंतिम रणनीति बनाते हुए हड़ताल समाप्त कर दी। शनिवार को कुल 602 कर्मचारियों में से हड़ताल पर गए सभी 546 कर्मचारियों ने वापस ड्यूटी ज्वाइन कर ली। रोडवेज की हड़ताल समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पर लगी रही। सस्पेंड 20 कर्मचारियों ने भी किया ज्वाइन

loksabha election banner

हड़ताल को लेकर सस्पेंड किए गए सभी 20 कर्मचारियों ने भी शनिवार को ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इन कर्मचारियों से अफसरों ने एक प्रार्थना पत्र लेकर इन्हें वापस ड्यूटी ज्वाइन कराई। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में मैनेजमेंट के चार, वर्कशॉप के दो, नौ चालक और पांच परिचालक शामिल थे। नियमित होगा संचालन : जीएम

हरियाणा परिवहन विभाग दादरी बस डिपो के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ने बताया कि हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी ड्यूटी पर वापस लौट आए हैं। सभी बसों का नियमानुसार संचालन किया जा रहा है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को भी ड्यूटी ज्वाइन करा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.