प्रदेश में अगली कांग्रेस की होगी: रेणुका बिश्रोई
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी तथा कुलदीप बिश्रोई प्रदेश क
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी तथा कुलदीप बिश्रोई प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात हांसी से विधायक रेणुका बिश्रोई ने हिसार से दिल्ली जाते समय यहां भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही। रेणुका बिश्रोई ने कहा कि आज भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। इनेलो का कोई जनाधार नहीं है। इनेलो चाजा-भतीजे में बंट गई है। उन्होनें कहा कि पांचों राज्यों के आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी। इस दौरान उन्होंने वेद पुजारी के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर पं. बहादुरचंद शर्मा, महेश शर्मा, सुनील शास्त्री, मुकेश खटीक, ज्ञान काजल, रूपकलां, हरिऔम शर्मा, जयबीर सांगा, पवन मित्ताथल, संजय उमरावत व रामबीर सांगा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।