सम्मान दिवस रैली को लेकर विधायक रणवीर ने दिए दिशा-निर्देश
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : चौ. देवीलाल के 105वें जन्मदिवस पर गोहाना में 25 सितंबर को इ
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
चौ. देवीलाल के 105वें जन्मदिवस पर गोहाना में 25 सितंबर को इनेलो-बसपा गठबंधन की ओर से आयोजित सम्मान दिवस रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। यह बात शनिवार को जिला प्रभारी एवं विधायक रणवीर ¨सह गगंवा ने स्थानीय पार्टी कार्यालय में जोन प्रभारी व प्रकोष्ठ संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कही। उन्होंने कहा कि जोन प्रभारी घर घर जाकर गठबंधन की नीतियों का प्रचार करें और लोगों को न्योता दें। चौ. देवीलाल ने अपना सारा जीवन जनकल्याण में लगाया। उन्होंने हर वर्ग की भलाई के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की। हर वर्ग के लोग चौ. देवीलाल के जन्मदिवस को हर वर्ष त्योहार के रूप में मनाते हैं। जिला प्रधान नरेश द्वारका ने प्रभारी को आश्वस्त किया कि रैली में जिले से भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। द्वारका ने बताया कि 17 सितंबर सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यालय मे नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कर्नल रघवीर छिल्लर, हलका प्रधान कृष्ण सांगवान, महेंद्र शास्त्री, विजयप्रकाश चीफ, नीतिन जाघूं, राजेश फौगाट, बबलू श्योराण, मनफूल शर्मा, महेन्द्र जाखड़, अशोक स्वामी, सूबे ¨सह अटेला, राकेश कलकल, रामफल कादमा, मेहरचंद एडवोकेट, ईश्वर फतेहगढ़, संजीव चरखी, आशीष नीमड़ी, नीटू बिरही, मुकेश डालावास, ऋषिपाल उमरवास, विजय श्योराण, लक्ष्मी बलौदा, ओमधारा श्योराण, डा. विजय सांगवान मंदौला, ईश्वर खटक, रामनिवास मिर्च, ओमपाल चौबारला, बबलू चौधरी, मीर ¨सह कासनी, अशोक सिहाग, राजेन्द्र सैनी, रामफल, महीपाल चरखी, विष्णु वाल्मीकि, सूरजभान, सतपाल वर्मा, सुरेश कलकल, नरेश बिगोवा, राजमल भी मौजूद थे।