Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद जयंती पर भगवा रैली निकाली एबीवीपी ने

जागरण संवाददाता चरखी दादरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उ

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 08:41 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद जयंती पर भगवा रैली निकाली एबीवीपी ने
स्वामी विवेकानंद जयंती पर भगवा रैली निकाली एबीवीपी ने

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में एक भव्य-भगवा रैली का आयोजन किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कृष्ण फौगाट ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को हर वर्ग के लोग एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं। उनकी जयंती को विद्यार्थी परिषद एक पखवाड़े के रूप में मना रही है। जिसमें लगातार 10 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में पहले दिन भव्य-भगवा रैली निकाली गई। भगवा रैली के प्रस्थान से पूर्व स्थानीय राम मंदिर में यज्ञ भी आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद के अलावा मौजिज लोगों ने आहुतियां अर्पित कर स्वामी विवेकानंद के नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। भगवा रैली में विद्यार्थी परिषद के सदस्य राम मंदिर से श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे जोर और शोर के साथ रैली जय घोष लगाती हुई दादरी के लाला लाजपत राय चौक, रोहतक चौक से होती हुई रेस्ट हाउस स्थित हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान के दर्शन के साथ सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते भर परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद और भारत माता की जय के साथ वंदे मातरम् के नारे लगाए। भगवा रैली में स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग किया। गौ रक्षा सेवा दल से नवीन योगी ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद अपनी छोटी-सी उम्र में ही राष्ट्र के लिए समर्पित हो गए थे। उनके विचारों को यदि युवा अपने जीवन में अपना ले, तो निश्चय ही भारत एक दिन विश्व गुरु बन जाएगा। रैली में गौ रक्षा सेवा दल से प्रवीण योगी, संजय चाहर, नवीन इत्यादि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.