राजीव गांधी ने किया था नए युग का सूत्रपात : अजीत
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आज देश क
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आज देश के युवाओं के लिये एक प्रेरणा पुंज के समान हैं। उन्होंने देश के युवा को उसकी ताकत का एहसास तब करवा दिया था जब उन्होंने 18 वर्ष के युवा को वो¨टग का अधिकार दिया। उस समय 1988 में 5 करोड़ अतिरिक्त लोग राजनीतिक चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बने थे। स्व. राजीव गांधी ने 1990 में पंचायती राज संस्थाओं को सु²ढ़ करते हुए संवैधानिक दर्जा दिलवाने का एतिहासिक कार्य किया और गांवों को सत्ता का केन्द्र बनाया। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजीत फौगाट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। अजीत फौगाट ने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का निर्माण करते हुए गांव-गांव तक शिक्षा के लिये नवोदय विद्यालय शुरू किए। देश के आईटी और टेलीकॉम क्षेत्र में क्रांति लेकर आए। इस अवसर पर रणबीर फौजी घिकाड़ा, ग्रामीण जिला महिला अध्यक्ष सत्या पाहिल, युवा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी सांगवान, सतबीर फौगाट, कुलदीप बीडीसी, डा. जगदेव कलकल, कृष्ण बल्हारा ऊण, सूबेदार रामपाल ,अशोक सांगवान, जगमोहन, नरेन्द्र बलौदा, प्रदीप धनासरी, विनोद फौगाट, नरेन्द्र शर्मा, सुनील अटेला, राकेश मानकावास, सुरेश पूनिया डोहकी, परमजीत चरखी ,अनिल जांगड़ा, होशियार ¨सह नम्बरदार, अंकित श्योराण दादरी, गणेश शर्मा, प्रदीप समसपुर, संजय डोहका, प्रमोद डोहकी, होशियार चम्पापुरी, राजकरण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।