Move to Jagran APP

पुरूषोत्तम मास में दान करने से प्रसन्न होते है भगवान : शास्त्री

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्थानीय श्री बालावाला मंदिर में सवा लाख सूक्त पाठ व एकादश कुण्डीय श्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 11:15 PM (IST)
पुरूषोत्तम मास में दान करने से प्रसन्न होते है भगवान : शास्त्री
पुरूषोत्तम मास में दान करने से प्रसन्न होते है भगवान : शास्त्री

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्थानीय श्री बालावाला मंदिर में सवा लाख सूक्त पाठ व एकादश कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं पुरूषोतम मास महात्यम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में आचार्य आदित्य कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ¨हदू धर्म के अनुसार पुराण में लक्ष्मी नारायण यज्ञ का बढ़ा महत्व है। इससे न केवल जगत के तारनहार भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर भक्तों का कल्याण करती हैं। यज्ञ में शामिल होने पर श्रद्धालुओं को इस पूजा का विशेष फल मिलता है। वह व्यक्ति सभी पापों से मुक्ति पा लेता है और सुख सम्मान का भागी बनता है। महंत सच्चानाथ ने कहा कि यज्ञ की बड़ी महत्ता है। पुरुषोत्तम मास में यज्ञ पूजा एवं दान विशेष शुभ फलदायी होता है। प्राचीन समाध बाबा रामदास, श्री नव दुर्गा मंदिर में आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमानों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर सर्व जन कल्याण की कामनाएं की। महंत सच्चानाथ ने बताया कि महायज्ञ में सभी विवाहित जोड़े 8 से सवा 11 लाख आहुतियां अर्पित करेंगे। यह महायज्ञ 11 दिन तक चलेगा। 11 जून को पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.