Move to Jagran APP

किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, दिल्ली के लिए हुए रवाना

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिल

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:21 PM (IST)
किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, दिल्ली के लिए हुए रवाना
किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, दिल्ली के लिए हुए रवाना

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : केंद्र सरकार द्वारा हाल ही बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के दिल्ली चलो अभियान की तैयारी में जुटे किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में वीरवार को किसानों ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान की अगुवाई में शहर के बीचोंबीच होते हुए दिल्ली बाईपास तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मान ने कहा सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों का जमावड़ा सरकार को झुकने पर विवश कर देगा। प्रदर्शन के बाद किसान नेता राजू मान के नेतृत्व में किसान दिल्ली रवाना हुए। वीरवार सुबह से ही किसान दादरी की एमसी कालोनी में राजू मान के आवास पर जुटने शुरू हुए। उन्होंने बाजार में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, गिरफ्तार किए गए किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के रवैया की निदा करते हुए कहा कि सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मंडी, कृषि व्यवस्था बर्बाद करने पर तुली सरकार: राजू

राजू मान ने कहा कि सरकार जो मनमर्जी हथकंडे अपना ले लेकिन किसानों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसानों और मंडी व्यवस्था को खत्म करने वाले हैं। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस वक्त सभी दलों के नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर किसानों की खुलकर मदद करनी चाहिए। मान ने कहा कि किसान बचेगा तभी देश बचेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की वजह से ही बाजार में रौनक है। अगर खेती पर संकट आया तो बाजार भी अछूता नहीं बचेगा।

इस मौके पर पूर्व सरपंच अतर सिंह, पूर्व सरपंच सहीराम यादव, सरपंच मेवा सिंह, ईश्वर शर्मा, बलबीर सिंह, लालचंद हड़ौदी, बिजेंद्र झोझू, पूर्व सरपंच राजेंद्र, पूर्व सरपंच महाबीर, पृथ्वी नंबरदार, आचार्य देवी सिंह, मामन जांगड़ा, महीपाल आर्यनगर, भोलू श्योराण, राजा मकड़ाना, कपूर उमरवास, जयपाल सांगवान, जयसिंह पटवारी, बिजेंद्र, विजय सांगवान, सत्यवान बलौदा, सोमबीर, कश्मीर रामबास सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.