Move to Jagran APP

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से हुई पुलिस की झड़प

जागरण संवाददाता, भिवानी : हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 01:27 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 01:27 AM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से हुई पुलिस की झड़प
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से हुई पुलिस की झड़प

जागरण संवाददाता, भिवानी : हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमे दर्ज कर उन्हें बर्खास्त किए जाने से भड़के जन संगठन व अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारी भी बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमें एवं कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में भिन्न-भिन्न जन संगठनों ने सरकार के खिलाफ शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्गों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को भारी पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। महम गेट पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ इस दौरान पुलिस की झड़प हुई।

loksabha election banner

भारी पुलिस बल को देख कर भी प्रदर्शनकारी कर्मचारी पीछे नहीं हटे। कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद डीएसपी व पुलिस फोर्स को पीछे धकेलते हुए प्रदर्शन जारी रखा। महम रोड स्थित जन स्वास्थ्य विभाग में बृहस्पतिवार सुबह सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव मास्टर सुखदर्शन सरोहा, कोषाध्यक्ष धर्मबीर भाटी के नेतृत्व में जन संगठन और सरकारी विभागों के कर्मचारी इकट्ठे हुए। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए महम गेट, पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट, घंटाघर होते हुए नेहरू पार्क में पहुंचे। मास्टर सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि रोडवेज की बसों को खत्म करके अपने चहेते पूंजीपतियों की निजी बसें चलवाने का प्रयास कर रही है। जनता को जो सरकारी सुविधाएं बसों में मिलती थी, जिसे अब खत्म करना चाहती है। भिवानी में 11 रोडवेज कर्मचारियों पर मुकद्दमें दर्ज किए गए हैं व दो कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त किया गया है। सीआइटीयू के नेता का. ओमप्रकाश व रोडवेज के पूर्व कर्मचारी नेता रामफल देशवाल को गिरफ्तार कर सरकार ने अपनी औच्छी मानसिकता को दर्शाया है। नेहरू पार्क से पुन: कर्मचारी व जन संगठन सदस्य प्रदर्शन करते हुए महम गेट पहुंचे। पुलिस ने महम गेट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में जमकर झड़प हुई। कर्मचारियों ने पुलिस को पीछे धकेल दिया और प्रदर्शन जारी रखा। साथ ही चेतावनी दी कि पुलिस ने बल प्रयोग किया तो प्रदेश भर में स्थिति नाजुक हो जाएगी। प्रदर्शन में जनवादी महिला समिति, किसान सभा, सीआइटीयू, भवन निर्माण कामगार मजदूर यूनियन, एसएफआइ., डीवाइएफआइ के सैकड़ों लोग मौजूद थे। शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

कर्मचारियों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां तक की जहां भी प्रदर्शन किया गया है। वहां पर पुलिस बल ने कर्मचारियों को घेरे रखा। जिससे अनेक बार तनाव की स्थिति बनी। संयुक्त किसान मोर्चा ने किया रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दलीप ¨सह सांगवान ने बयान जारी करते हुए रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.