एमपीएचड्ब्ल्यू की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22वें दिन भी जारी, आज जेल भरो आंदोलन
जागरण संवाददाता, भिवानी : बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर अपनी ल
जागरण संवाददाता, भिवानी : बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर भिवानी जिले के कर्मचारियों की 22वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान दादरी नफे ¨सह ने व मंच संचालन जिला सचिव नवीन जांगड़ा ने किया।
भिवानी जिला प्रधान सोनू राठी ने कहा कि सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों से किए गए वादों को भूल कर दमनकारी नीति अपना रही है। जिसका उदाहरण बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने के बजाय आरसीएच की महिलाओं को टर्मिनेशन के पत्र जारी करके व हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमे दर्ज करवा कर आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिश करना। जिसका एसोसिएशन कड़े शब्दों में ¨नदा करती है और सरकार को चेताना चाहती है कि कर्मचारी सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगों की नोटिफिकेशन जारी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एमपीएचड्ब्ल्यू की मुख्य मांगें हैं कि ग्रेड पे 4200 रुपये करना, एमपीएचडब्ल्यू के पद को तकनीकी घोषित करना, आरसीएच के कर्मचारियों को नियमित करना, 25 अगस्त 2015 को हुए समझौते को लागू करना आदि हैं।
कर्मचारी नेता जगदीश, पवनजीत, विनोद, राजबीर, दलबीर गोपी ने कर्मचारियों ने कहा कि आज भिवानी जिले की मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं 22 वें दिन भी लगातार पूर्ण रूप से बाधित है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगे मानने की बजाए हठधर्मिता अपनाए हुए हैं। अगर सरकार वास्तव में कर्मचारी हितैषी व जनता के हितों को सर्वप्रिय मानती है तो हठधर्मिता छोड़कर वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगों को मान कर आंदोलन समाप्ति की पहल करे।
धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान व जिला सचिव मा. सुखदर्शन, संदीप सांगवान आदि ने कर्मचारियों को बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सरकार द्वारा उनकी जायज मांगों को न मानकर कर मुकदमे दर्ज करवाने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर सामूहिक जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।