Move to Jagran APP

कल और परसों हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, भिवानी : तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। बढ़ती ठंड ने जनजीवन क

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 12:59 AM (IST)
कल और परसों हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना
कल और परसों हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, भिवानी : तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित करना भी आरंभ कर दिया है। ठंड के साथ ही सुबह के समय धुंध भी अपना असर दिखा रही है। वहीं दिनभर आसमान में बादलों का साया रहने के चलते अच्छी धूप नहीं खिल पा रही। विशेषज्ञों के अनुसार 13-14 नवंबर को बादल छाए रहने व हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

रविवार को सुबह से ही ठंड व धुंध देखने को मिली। ठंड के चलते क्षेत्रवासियों ने अपने गर्म वस्त्रों का सहारा लेना आरंभ कर दिया है। सुबह व रात के समय क्षेत्रवासियों को ठंड झेलनी पड़ रही है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी तापमान लगातार गिरता रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अनुमान यह लगाया जा रहा है कि ठंड अधिक बढ़ेगी। बढ़ती ठंड का लोगों के स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है। लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में क्षेत्रवासी ठंड से बचने के लिए उपाय करें।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिनभर में हवा की गति भी 17 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई। आगामी सप्ताहभर में 2-3 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक प्रो. वेद प्रकाश लुहाच ने बताया कि 13-14 नवंबर को बादल छाए रहने व हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही मौसम भी ठंडा बना रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.