पीने तो क्या नहाने, धोने के काबिल नहीं रहा पेयजल, वार्ड 18 के लोगों में बढ़ रहा रोष
चरखी दादरी : दादरी नगर के वार्ड 18 स्थित सांसद धर्मबीर ¨सह निवास के साथ लगत
संवाद सहयोगी, चरखी दादरी :
दादरी नगर के वार्ड 18 स्थित सांसद धर्मबीर ¨सह निवास के साथ लगती गली के लोग दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान हैं। सीवरेज का दूषित पानी पेयजल लाइनों में मिल कर घरों तक पहुंच रहा है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर वार्ड के लोग कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों से मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। इन हालातों के चलते वार्ड के लोगों में भारी रोष है। वार्डवासी निजी वाटर सप्लायरों से पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। यहां के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के कार्यालय का घेराव व अन्य आंदोलन को विवश होंगे।
दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते वार्ड में बीमारियां फैलने की आशंकाएं बढ़ रही हैं। वार्ड 18 में पिछले काफी दिनों से बदबूदार पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों का कहना है कि एक तो तीन दिन में मुश्किल से आपूर्ति होती है वह भी मात्र दस मिनट। यह पानी भी गंदा होता है जो पीने तो दूर नहाने, कपड़े धोने के लायक भी नहीं होता। लंबे समय से हो रही दूषित पानी सप्लाई के कारण यहां के लोग टैंकर इत्यादि मंगवाने को मजबूर हैं जिससे उन्हें काफी आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। घरों में सप्लाई पानी बदबूदार होने से हर तरफ दुर्गध का माहौल भी बना रहता है। बार-बार विभाग को शिकायत देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ड में स्वच्छ पानी सप्लाई करवाने की मांग की है। क्या कहना है वार्डवासियों का बदबूदार होता है पानी : बबीता
कालोनी निवासी बबीता देवी ने बताया कि सप्लाई के दौरान आने वाला पानी बदबूदार होता है। जो पीने के योग्य नहीं है। ऐसे में हर दूसरे दिन पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। ऐसे में जहां उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है वहीं कई बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। दूर से ढोते है पानी : पूनम
वार्ड वासी पूनम लता का कहना है कि एक तो विभाग के कर्मचारी सप्ताह में केवल दो ही दिन पानी की सप्लाई करते है। वह भी केवल दस मिनट के लिए। टैंकर से घरों की टंकी में पहले से डला हुआ साफ पानी भी खराब हो जात है। जो लोग टैंकर इत्यादि से पानी खरीदने में असमर्थ हैं वे काफी दूर से सिर पर पानी ढोने को मजबूर हैं। अधिकारियों को कराया अवगत : सुखबीर
सुखबीर ¨सह ने बताया कि वार्ड में दूषित पानी सप्लाई होने से यहां के लोग पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। इस संबंध में कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। विभाग की इस बेरुखी के चलते वार्ड के लोगों में रोष बढ़ रहा है। यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
अनदेखी जारी : नवीन
कालानी में रहने वाले नवीन कुमार का कहना है कि लंबे समय से जनस्वास्थ्य विभाग उनकी समस्या की अनदेखी कर रहा है। विभाग की इस कार्यप्रणाली को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कर्मचारी लोगों की समस्या के प्रति कितने गंभीर है। महंगे दाम चुका रहे लोग : संजीव
संजीत देशवाल का कहना है कि वार्ड में प्रति माह 50 से 60 पानी के टैंकर मंहगे दामों पर मंगवाने पड़ रहे है। पानी के टैंकरों की भारी कीमत चुकाने के बाद भी घरों में पानी की आपूर्ति कम पड़ जाती है। पानी की भरपाई के लिए यहां की महिलाओं को दूर दराज तक भटकना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड मे बनी इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की। अधिकारियों से की है बात : पार्षद
वार्ड 18 के पार्षद कुलदीप ने कहा कि उन्होंने उनके यहां बनी पेयजल समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों से बात की है। विभाग की ओर से जल्द ही स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने का भरोसा दिया गया है। वार्ड में जल्द ही दूषित पेयजल संबंधी समस्या को दूर करवा दिया जाएगा। उन्होंने मौखिक व लिखित में विभाग को समस्या से अवगत कराया है।