Move to Jagran APP

पुलिस पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने सर्च अभियान चला कर 16 युवकों को दबोचा

जागरण संवाददाता,भिवानी : बावड़ी गेट चंद्रगिरी स्कूल धानक बस्ती में दीपावली की रात को आतिशबाजी रोकने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को डीएसपी जगत¨सह मोर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने छापे मारी कर सर्च अभियान चलाया। पत्थरबाजी होने के अंदेशे को लेकर पुलिस बल हेलमेट व हथियारों से लैश होकर वहां पहुंचा। पुलिस ने घरों में घुसकर 16 व्यक्तियों को दबोचा। महिलाओं ने उन्हें बेकसूर बताते हुए पुलिस का विरोध भी किया। दबोच गए व्यक्तियों को पुलिस शहर थाना लेकर आई। इस दौरान पीछे-पीछे महिलाएं भी पहुंच गई। महिलाओं ने उन्हें छोड़े जाने की गुहार लगाई। जिसके बाद कई युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 47 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 12:37 AM (IST)
पुलिस पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने सर्च अभियान चला कर 16 युवकों को दबोचा
पुलिस पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने सर्च अभियान चला कर 16 युवकों को दबोचा

जागरण संवाददाता, भिवानी : बावड़ी गेट चंद्रगिरी स्कूल धानक बस्ती में दीपावली की रात को आतिशबाजी रोकने के लिए पुलिस पार्टी पर हमला किए जाने के मामले में बृहस्पतिवार को डीएसपी जगत¨सह मोर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने छापे मारी कर सर्च अभियान चलाया। पत्थरबाजी होने के अंदेशे को लेकर पुलिस बल हेलमेट व हथियारों से लैश होकर वहां पहुंचा। पुलिस ने घरों में घुसकर 16 व्यक्तियों को दबोचा। महिलाओं ने उन्हें बेकसूर बताते हुए पुलिस का विरोध भी किया। दबोचे गए व्यक्तियों को पुलिस शहर थाना लेकर आई। इस दौरान पीछे-पीछे महिलाएं भी पहुंच गई। महिलाओं ने उन्हें छोड़े जाने की गुहार लगाई। जिसके बाद कई युवकों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 47 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बावड़ी गेट चंद्रगिरी स्कूल के समीप धानक बस्ती में बुधवार रात करीब 11 बजे दीपावली की रात को जैन चौक चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक आतिशबाजी कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस टीम चौकी इंचार्ज गोपालदास के नेतृत्व में पहुंची। युवकों व पुलिस के बीच विवाद हो गया। युवकों ने पुलिस पर पत्थर बरसा दिए थे। जिसमें चौकी इंचार्ज गोपालदास, एचसी प्रदीप, एसपीओ संदीप व बिजेंद्र को चोट आई थी तो साथ इस झगड़े में स्थानीय निवासी युवक राजू भी घायल हो गया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को डीएसपी जगत¨सह मोर, शहर थाना प्रभारी विक्रम ¨सह, सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत ¨सह, दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ ¨सह सहित भारी पुलिस बल ने चंद्रगिरी स्कूल धानक बस्ती में छापा मारा। पुलिस बल में दुर्गा शक्ति टीम भी शामिल रही। पुलिस ने घरों सर्च अभियान चलाकर 16 व्यक्तियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपितों को दबोचना शुरू किया तो कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया और उन्हें बेकसूर बताते हुए छोड़ने की अपील की। पुलिस टीम इन सभी आरोपितों को गाड़ी में बैठा कर शहर थाना लेकर आई। वहां पर धानक समुदाय की महिलाएं व पुरुष थाने पहुंचे। महिलाओं ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस पर बेकसूरों को पकड़ने का आरोप पुलिस पर लगाया। महिलाओं के विरोध के बाद थाना प्रभारी विक्रम ¨सह ने आश्वासन दिया कि जो भी व्यक्ति बेकसूर है उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। पुलिस ने 11 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि 5 आरोपितयों मदन, सुभाष व भोलू सहित पांच को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 47 व्यक्तियों पर पुलिस पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। इनमें मदन, सुभाष व भोलू सहित 7 व्यक्तियों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल किए गए है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए हुए है।

loksabha election banner

पुलिस ने पूछताछ के लिए 16 व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। जिसमें से 11 व्यक्ति बेकसूर पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया है। किसी भी बेकसूर को फंसाया नहीं जाएगा और ना ही किसी दोषी को बख्शा जाएगा। पुलिस पर हमला करने का जघन्य जुर्म किया है।

- विक्रम ¨सह, एसएचओ शहर थाना भिवानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.