दिलाई कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देने की शपथ
संवाद सहयोगी तोशाम महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह अभियान के तहत शुक्रवार
संवाद सहयोगी, तोशाम : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह अभियान के तहत शुक्रवार को गांव बुशान के स्वामी चौक में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देने का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलाई गई। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि कन्या भ्रूण हत्या करना न केवल एक सामाजिक बुराई है बल्कि कानूनी अपराध भी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर कन्या भ्रूण हत्या किए जाने की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, जिला या पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने संदेश दिया कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की जगह जेलों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कन्या भू्रण हत्या और लिग जांच की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है और पुख्ता जानकारी व मामले में मुकदमा दर्ज होने पर एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर मनोज कुमारी ने महिलाओं को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर गीता, नीशा, फिरदोष, मैनका, रामकिशन नंबरदार, संतोष सांगवान,प्रदीप, राजेश,आदि मौजूद थे।