चरखी दादरी में जिले के सबसे बड़े स्टेडियम का जल्द जारी होगा टेंडर, सीएम नायब सैनी ने दिया आश्वासन
चरखी दादरी के पिचौपा कलां गांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग अब पूरी होने की उम्मीद है। ...और पढ़ें
-1772793175508_m.webp)
मुख्यमंत्री ने पिचौपा कलां स्टेडियम के टेंडर का आश्वासन दिया (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्यमंत्री ने पिचौपा कलां स्टेडियम के टेंडर का आश्वासन दिया
युवा सचिन सांगवान ने सीएम और खेल मंत्री से मुलाकात की
ग्रामीणों ने स्टेडियम स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य पूरा किया
संवाद सहयोगी, चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव पिचौपा कलां में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग अब पूरी होती दिख रही है। दरअसल, गांव के युवा सचिन सांगवान ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व खेल मंत्री से मुलाकात कर स्टेडियम निर्माण का मामला उठाया।
इस दौरान सचिन सांगवान ने कहा कि गांव पिचौपा कलां में पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से खेल स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द टेंडर जारी कराने की अपील की।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की ओर से स्टेडियममुख्यमंत्री ने पिचौपा कलां स्टेडियम के टेंडर का आश्वासन दिया स्थल पर मिट्टी भराई का कार्य भी पूरा कर दिया गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी ना हो। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द स्टेडियम का टेंडर जारी करने के निर्देश देते हुए सचिन सांगवान को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
खिलाड़ियों को मिलेंगी खेल सुविधाएं
ग्रामीणों के अनुसार, करीब 14.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, हाकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन व बास्केटबॉल के मैदान बनाए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
