राष्ट्रीय सीनियर कराटे प्रतियोगिता में हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाताभिवानी चेन्नई में हुई राष्ट्रीय सीनियर कराटे प्रतियोगिता में भिवानी के
जागरण संवाददाता,भिवानी : चेन्नई में हुई राष्ट्रीय सीनियर कराटे प्रतियोगिता में भिवानी के छह खिलाड़ियों ने हरियाणा की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। भीम स्टेडियम में पहुंचने पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। हरियाणा टीम के कोच डा. प्रवीण गहलोत ने बताया कि हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन ट्राफी पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कुल 8 पदकों में से 6 पदक जीते। लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु ने स्वर्ण, 75 में गौरव ने कांस्य, 84 किलो में नवीन ने रजत, 84 से अधिक में अनिल ने रजत एवं लड़कों के काता वर्ग में अर्जुननाथ ने कांस्य पदक जीता। वहीं लड़कियों के 68 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका ने रजत पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र से सचिन ने 67 किलोग्राम में कांस्य पदक एवं अंबाला में 61 किलोग्राम भार वर्ग में महिला वर्ग में सुदेश ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा को ओवर आल चैंपियन बनाने का काम किया।
जिला खेल अधिकारी जेजे बनर्जी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संघ के चेयरमैन कंवरलाल सिंह तंवर व प्रधान भानुप्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच राजेश शर्मा, कोच विक्रम सिंह, कोच प्रीतम सिंह, अजय, शक्ति, कर्मबीर, जसवंत आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप