Move to Jagran APP

सभी सीएम ने किया जनता से भेदभाव, सभी सीटों पर लड़ेंगे विस चुनाव : सैनी

भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि व‍ह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उनकी नई पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 05:04 PM (IST)
सभी सीएम ने किया जनता से भेदभाव, सभी सीटों पर लड़ेंगे विस चुनाव : सैनी
सभी सीएम ने किया जनता से भेदभाव, सभी सीटों पर लड़ेंगे विस चुनाव : सैनी

जेएनएन, चरखी दादरी/सिरसा। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संयोजक एवं भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर कहा कि हरियाणा में अब तक जितने भी मुख्‍यमंत्री हुए उन्‍होंने जनता से भेदभाव किया। इस भेदभाव को खत्‍म करने के लिए वह अपनी पार्टी बनाएंगे और हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह किसी भी दल से समझौता भी नहीं करेेंगे। समझौता तो तब होता है जब कमजोर हों, हम मजबूत हैं तो समझौते का मतलब ही नहीं बनता है।

loksabha election banner

वह चरखी दादरी में संगठन के कार्यकर्ताआ की बैठक को संबोधित किया। सांसद सैनी ने कहा कि हरियाणा के पिछले पांच मुख्यमंत्रियों ने जनता के साथ भेदभाव किया है। उन्‍होंने कहा कि उन्हें अगर जनता ने मौका दिया तो वह इस भेदभाव को खत्म करेंगे। वह हर परिवार से एक सरकारी नौकरी देंगे। सांसद सैनी ने साफ किया कि आगामी चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन किया जाएगा। यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहा कि दादागिरी के बल पर लोगों के घर जलाने वालो, मर्डर करने वालों को छुड़वा लिया गया।

सांसद सैनी आजकल विभिन्‍न जिलों में अपने संगठन के कार्यकर्तओं की बैठक कर रहे हैं। इसका उद्देश्‍य नई पार्टी के गठन के लिए तैयारी और इसकी रूपरेखा तय करना है। शनिवार को उन्‍होंने सिरसा में बैठक की थी। सिरसा में उनकी बैठक में पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज, केसी कंबोज, सूरजाराम नेहरा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: राजनी‍ति की बिसात पर जदयू की अजब चाल-बिहार में भाजपा से दोस्ती, हरियाणा में विरोध

सांसद सैनी ने कहा कि वह अपने बलबूते प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोगों से विचार-विमर्श करके प्रतिनिधि का चयन किया जाएगा। उनकी पार्टी में ऊपर से प्रत्याशी नहीं थोंपे जाएंगे। एसवाईएल के सवाल पर उन्होंने इनेलो पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इनेलो एसवाईएल के नाम पर नौटंकी कर रही है। एसवाईएल को लेकर लौंगोवाल समझौते का इनेलो ने ही विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि जब पंजाब में प्रकाश सिंह बादल की सरकार थी, तब इनेलो ने सत्ता में रहते इसके लिए कार्य नहीं किया। भाजपा सांसद सैनी ने अपनी पार्टी पर परोक्ष रूप से वार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को आग में झोंका और जिन्होंने उत्पात मचाया, आज सरकार उन्हें बचाने के लिए पैरवी कर रही है।

उन्‍होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक रैली के आयोजन में व्यवधान न हो इसके लिए मामले समाप्त किए जाते है। जिन्होंने आरक्षण की मांग करते हुए प्रदेश को जलाया, उन्हें नौकरी दी जा रही है, उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। ऐसे में डेरा सच्‍चा साैदा के पकड़ गए समर्थकों को भी छोड़ देना चाहिए।

किसान आंदोलन पर सांसद ने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को मानना इसका हल हो सकता है। उन्होंने किसान आंदोलन को राजनीतिक प्रेरित बताते हुए कहा कि इस आंदोलन में महज पांच फीसद ही किसान शामिल है, जिन्हें बरगलाकर लाया गया है।

यह भी पढ़ें: मनाेहरलाल बोले, जो कभी स्‍कूल नहीं गए वही कर रहे गायत्री मंत्र का विरोध

भाजपा सरकार से असंतुष्ट होने पर पार्टी छोड़ देने के सवाल पर सांसद सैनी ने कहा कि वह जनता के लिए जवाबदेह है। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी है। सांसद रहते वे लोगों की समस्या का हल करते है। पांच साल तक लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.