विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Onion Price: 70 रुपये किलो बिक रहा प्याज, चरखी दादरी में रसोई से लेकर फास्ट फूड स्टॉलों तक पर असर

By sonu jalgraEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 30 Oct 2023 06:45 AM (IST)

गृहणी सुनीता ने कहा कि सभी सब्जियों में प्याज और टमाटर की ज्यादा आवश्यकता होती है। प्याज से ही खाने ...और पढ़ें

एक सप्ताह में 20 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंचे प्याज के दाम (file photo)
एक सप्ताह में 20 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंचे प्याज के दाम (file photo)

HighLights

  1. नई प्याज की आवक ना होने से दामों में आया उछाल
  2. गृहणियों का बिगड़ा रसाेई बजट

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। त्योहारों, शादियों से पहले ही प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं। नवरात्रों से पहले जहां प्याज के दाम 20 से 25 रुपये प्रति किलो थे वहीं एक सप्ताह में अब बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गए है। मौसम में बदलाव के साथ -साथ प्याज के दामों में बढ़ोतरी से लोगों के रसोई का बजट बिगड़ गया है।

आढ़तियों का कहना है कि इन दिनों में नया प्याज आ जाता था लेकिन इस बार अधिक वर्षा होने के कारण प्याज को तैयार होने में समय लग रहा है। प्याज की आवक कम होने के चलते दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैं। आने वालों दिनों में प्याज के दामों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

कुछ दिन पहले जो प्याज के 50 किलो के कट्टे 1250 रुपये से 1300 तक बिक रहे थे अभी उनकी कीमत बढ़कर 2600 रुपये तक हो गई हैं। प्याज के बढ़ते दामों ने गृहणियों का बजट भी बिगाड़ दिया है। फिलहाल इस समय मंडी में नासिक का प्याज बिक रहा है। आवक शुरू नहीं होने से महंगा हुआ प्याज इन दिनों सब्जी मंडी में नासिक का प्याज बिक रहा है।

पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों का कहना है कि जब तक मंडी में नई प्याज की आवक शुरू नहीं होगी तब तक प्याज के दाम में बढ़ोतरी होती रहेगी। बता दें कि सितंबर, अक्टूबर तक नई प्याज की आवक शुरु हो जाती थी लेकिन अबकी बार दिसंबर माह में नई प्याज आने के आसार है।

उसके बाद ही लोगों को राहत मिल सकेंगी। लोगों का कहना है कि पहले टमाटर ने रसोई का बजट बिगाड़ रखा था। अब बढ़ते प्याज के दाम के चलते लोगों की जेब ढीली हो रही है। तो वहीं महंगाई की मार ने प्याज की बिक्री पर भी असर देखने को मिल रहा हैं।

फास्ट फुड की दुकानों पर पड़ा असर बढ़ते दामों के चलते दादरी के होटलों, ढाबों, फास्ट फूड की दुकानों से प्याज गायब होते नजर आ रहा है। ग्राहकों को सलाद देना तो दूर की बात कुछ कुछ पकवानों व फास्ट फूड में जहां चार से पांच प्याज का प्रयोग किया जाता था वहीं अब एक -दो प्याज से काम चलाना पड़ रहा हैं।

बिगड़ा खाने का जायका

गृहणी सुनीता ने कहा कि सभी सब्जियों में प्याज और टमाटर की ज्यादा आवश्यकता होती है। प्याज से ही खाने में स्वाद आता है। लेकिन पहले टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे और अब प्याज । बढ़ते दामों के चलते रसोई में जायका नहीं आ रहा है।

पिछले दिनों प्याज जहां 30,35 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास भाव थे अब वे भाव 70 रुपये तक पहुंच चुके है। पहले सब्जियों में जहां तीन से चार प्याज पड़ते थे अभी केवल एक प्याज से काम चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः Andhra Train Derail: आंध्र प्रदेश में टकराईं तीन ट्रेनें, 10 लोगों की मौत और 18 घायल; PM मोदी ने की रेल मंत्री से बात

नई प्याज आने पर मिलेगी राहत

पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदार हंसराज ने बताया कि आवक कम होने के चलते प्याज के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई हैं। जो प्याज का कट्टी की बोरी पिछले दिनों 1200 से 1300 तक आ रहा था अब वहीं कट्टे की बोरी 2600 के करीब आ रहा हैं। जब तक नया प्याज नहीं आएगा तब तक प्याज के दामों में बढ़ोतरी होती रहेगी।