आठवें दिन भी संगठनों ने किया जोरदार रोष प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा जारी हड़ताल के आठवें दिन
जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा जारी हड़ताल के आठवें दिन विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने नेहरू पार्क में एकत्रित हो कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा इनेलो के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस के माध्यम से सांसद दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा। एटक के जिला प्रधान ईश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 720 प्राइवेट बसों को परमिट देकर जनता को बेहतरीन सेवाएं देने वाले परिवहन विभाग को तोड़ने का काम किया है। सीटू से कामरेड ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रियों को फायदा दिलाने के लिए निजी बसों को परमिट देने का काम किया है। इसमें आम जनता के हितों की अनदेखी की है। आज की हड़ताल को सर्मथन देते हुए युथ कांग्रेस भिवानी के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल ¨सह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवहन विभाग को बचाने के लिए तालमेल कमेटी के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इनेलो नेता बलदेव घणघस ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सांसद दुष्यंत चौटाल तक पहुंचाया जाएगा तथा निजीकरण को नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में फूल¨सह इंदौरा, विजय बपोड़ा, सतबीर मिश्री, सुरेश गुजरानी, रामअवतार खौरड़ा, रामफल देशवाल, सुखदर्शन सरोहा, यादवेंद्र शर्मा, सुखदेव, प्रेमकुमार, जगदीश सांगवान, राजकुमार मुंढाल, पवन फौगाट समेत अनेक कर्मचारी मौजूद थे।