निगाणा फीडर मोगा नंबर 31 खुली रहने से 80 एकड़ में फसल हुई जलमग्न
गांव प्रेमनगर और जाटू लुहारी में निगाणा फीडर मोगा नंबर 31 अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ने से करीब 80 एकड़ गन्ने और धान की फसल जलमग्न होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव प्रेमनगर और जाटू लुहारी में निगाणा फीडर मोगा नंबर 31 अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ने से करीब 80 एकड़ गन्ने और धान की फसल जलमग्न होने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों को चिता सता रही है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है और सिचाई विभाग शिकायत के बाद भी समस्या पर आंखें बंद किए हुए है। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं करने पर रोष जताया और कहा कि किसानों की फसल बर्बाद न हो, इसके लिए पहले मोगा को ठीक किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो किसान मिल कर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। किसान बोले हमारी फसलों को बचाया जाए
गांव प्रेमनगर के किसान रामनिवास फौजी, विकास कुमार, अशोक, बलवान, सतीश, संदीप, धर्मबीर और सुरेश के अलावा गांव जाटू लुहारी निवासी किसान अनिल, सूरज, संजय, कालाराम, मोनूी, भोलूराम, पप्पू, रतीभान, मनबीर, अभेराम ने बताया कि उनकी फसलें पानी में डूब कर खराब हो रही हैं। अधिकारी यहां पर आकर मौका भी देख चुके हैं लेकिन समाधान के नाम पर अभी तक कुछ नहीं किया गया है। इससे किसानों की चिता बढ़ती जा रही है। अभी नहर में पानी चल रहा है। इसलिए स्थायी समाधान नहर बंद होने के बाद ही हो सकता है। फिलहाल अस्थायी समाधान किया जा रहा है। किसान चिता न करें उनकी समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, जेई, सिचाई विभाग