Move to Jagran APP

नगरपालिका कर्मचारी आज से करेंगे भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद कम

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:06 AM (IST)
नगरपालिका कर्मचारी आज से करेंगे भूख हड़ताल
नगरपालिका कर्मचारी आज से करेंगे भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद कर्मचारियों ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। नगरपरिषद के 5-5 कर्मचारी 21 से 25 सितंबर

loksabha election banner

तक 12 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सचिव राजाराम टाक ने बताया कि 21 सितंबर शुक्रवार को प्रधान ओमप्रकाश लोट,

जगदीश, सतबीर सहारण, महेन्द्र फायरमैन सहित 5 कर्मचारी भूख हड़ताल की शुरूआत करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप ¨सह भड़ोलांवाली, ब्लाक प्रधान प्रदीप

यादव इन कर्मचारियों को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद 1 अक्टूबर को कर्मचारियों द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यदि फिर भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया तो 3 से 5 अक्टूबर को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। सरकार फिर भी मांगों को नहीं मानती तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इस भूख हड़ताल का संचालन संघ के सचिव राजाराम टाक करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.