भूख हड़ताल : नप कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ लगाए नारे
भिवानी : नगर परिषद कर्मचारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भूख हड़ताल कर धर
जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर परिषद कर्मचारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भूख हड़ताल कर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान विजय कुमार ने की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कमजोर वर्ग के कर्मचारियों के हकों को छिन रही है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार खुद के ही लिखित समझौते से पीछे हट रही है।
नगर परिषद कार्यालय के बाहर दूसरे दिन नप कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में तीसरे दिन की गई भूख हड़ताल के दौरान आधा दर्जन कर्मचारी अनशन पर बैठे। कर्मचारी नेता विजय कुमार ने कहा कि 24 मई 2018 को हड़ताली कर्मचारियों के साथ प्रदेश सरकार ने समझौता करते हुए नप कर्मचारियों को सातवें वेतन का शीघ्र लाभ देने, एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने, पीएफ व जीपीएफ राशि उनके खाते में जमा करने, ठेका प्रथा समाप्त करने व नई भर्ती शुरू करने का समझौता किया था। लेकिन प्रदेश सरकार अपने इस समझौते से पीछे हट रही है, जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी नेताओं द्वारा शीघ्र मी¨टग कर इस आंदोलन के लिए बड़ा फैसला लिया जाएगा।
धरने पर राजेश, मुकेश, रवींद्र, राजेंद्र, राजबीर, रमेश, पुरुषोत्तम दानव, सरोज, शांति, लीली, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।