विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अस्पताल के बाहर शव छोड़ भागा टक्कर मारने वाला ड्राइवर

Published: Mon, 03 Aug 2026 11:26 PM (IST)

चरखी दादरी जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र ढिल्लो की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला बोलेरो ...और पढ़ें

चरखी दादरी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।

चरखी दादरी में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत।

HighLights

  1. चरखी दादरी में सड़क हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र ढिल्लो की मौत

  2. टक्कर मारने वाला चालक अस्पताल के बाहर शव छोड़कर फरार हो गया

  3. पुलिस ने आरोपी बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। चरखी दादरी जिले के गांव बडराई-गोपालवास मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घायल को वाहन में डालकर कादमा सरकारी अस्पताल पहुंचा, लेकिन अस्पताल के बाहर शव सहित कैंपर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान गांव गोपालवास निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र ढिल्लो के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि सुरेंद्र बोरवेल मशीन पर आपरेटर था।

रविवार रात काम खत्म कर बाइक से घर लौटते समय सामने से आ रही बोलेरो कैंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह वाहन के नीचे फंस गया और काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्वजनों ने बोलेरो कैंपर चालक पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए वाहन का नंबर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे सुमित के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।