ढिगावा के तीन गांवों के अधिकतर किसान नहीं बेच पाएंगे सरकारी भाव में बाजरा
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी: जिले में रिकॉर्ड बाजरे की खरीद लेकिन क्षेत्र के तीन गांव के आधे स
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी: जिले में रिकॉर्ड बाजरे की खरीद लेकिन क्षेत्र के तीन गांव के आधे से ज्यादा किसान अपनी सरकारी भाव में अपना बाजरा नहीं बेच पाएंगे।
ढिगावा अनाज मंडी में 1220 किसानों का 33 हजार 333 ¨क्वटल रिकॉर्ड तोड़ बाजरा खरीदा गया है। गांव खरखड़ी, पहाड़ी और ¨सघानी के कुछ किसान ही अपने बाजरे को अनाज मंडी में सरकारी भाव में बेच पाए। तीनों गांव की समस्या रही की गांव की चकबंदी न होने के कारण मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर बाजरे की फसल का विवरण ऑनलाइन नहीं हुआ इस कारण किसानो को बाजरे बेचने में दिक्कतें आ रही हैं।
ढिगावा जाटान की अनाज मंडी में रिकॉर्ड तोड़ हो रही बाजरे की खरीद के आखिरी दिन वेयर हाउस एजेंसी ने कुल 33 हजार 333 ¨क्वटल बाजरा खरीद कर क्षेत्र के अन्य अनाज मंडी लोहारू, बहल, भिवानी, तोशाम और बढ़ड़ा को भी पीछे छोड़ कर सबसे ज्यादा बाजरे की खरीद की है। अनाज मंडी समय पर शुरू हो गई थी और अन्य स्थानों पर मंडी देरी से शुरू होने के कारण ढिगावा जाटान की अनाज मंडी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ बाजार पहुंचा।
सब यार्ड ढिगावा जाटान मार्केट कमेटी के सक्ट्री देवेंद्र ¨सह और सहायक सचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि किसानों का बाजरा खरीद लिया है शुक्रवार को गेट पास बनवाने का आखिरी दिन था कुल 1220 किसानों के गेट पास बनाए गए। वेयर हाउस के मैनेजर गुरु प्रसाद ने बताया कि ढिगावा अनाज मंडी में रिकॉर्ड 33 हजार 333 ¨क्वटल बाजरे की खरीद एजेंसी ने की है।