डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए मच्छरदानी बांटी
जागरण संवाददाता भिवानी डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए श्री अग्रवाल महिला मंडल
जागरण संवाददाता, भिवानी:
डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को देखते हुए श्री अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट ने शनिवार को मच्छरदानी बांटी। ढाणा रोड, कोंट रोड, स्लम बस्तियों में जाकर मच्छरदानी वितरण की गई। जिससे वहां पर रहने वाली महिलाएं, बच्चे, गर्भवती महिलाओं मलेरिया और डेंगू से बचाया जा सके। श्री अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट प्रधान सीमा बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत महिला मंडल ट्रस्ट की तरफ से 2 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक धर्म-कर्म और दान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत मंडल की ओर से शनिवार को स्लम बस्तियों में जच्चा बच्चा को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए मच्छरदानी वितरण की गई है। महिला मंडल ट्रस्ट ने मास्क और सैनिटाइजर वितरण किए, तो कहीं पर डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए मच्छरदानी वितरण की हैं। साथ ही मंडल की महिला सदस्यों ने महामारी से बचने के उपाय भी बताएं। पानी इकट्ठा नहीं करना, गंदगी नहीं करनी। इस अवसर पर सीमा बंसल, रिकी गुप्ता ,कांता बंसल, शालू मित्तल,स्नेह बंसल, उषा अग्रवाल, कांता, ममता सिगल, नमो बंसल सहित अनेक महिला पदाधिकारी मच्छरदानी वितरण में शामिल रही।