मोबाइल के झगड़े में राड से बोला हमला, एक गंभीर
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: नगर क्षेत्र के हीरा चौक में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वा
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: नगर क्षेत्र के हीरा चौक में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हाथों में लोहे की राड और लाठी लेकर पहुंचे युवकों ने रेहड़ी संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गए। मौके पर एकत्रित लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार हीरा चौक में सन्नी नामक युवक फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम भी सन्नी ने रेहड़ी लगाई थी। करीब छह बजे के दौरान कुछ युवक हाथों में लोहे की रॉड, लाठी लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते युवक के शरीर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग गए। जिसके बाद लोगों ने घायल सन्नी को जिला अस्पताल दादरी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि रेहड़ी संचालक सन्नी ने अपने कुछ परिचितों को मोबाइल दिया था। जिसे वापस करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई।