मिशन मोदी पीएम अगेन संगठन ने बनाई रणनीति
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : डैमोक्रेसी फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित मिश्
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
डैमोक्रेसी फाउंडेशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन मोदी पीएम अगेन की बैठक का आयोजन कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रोहताश शर्मा
व प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा ने की। संचालन सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष जयवीर फौजी ने किया। बैठक में आगामी दिनों में मिशन के लक्ष्य तथा नरेंद्र मोदी को एक बार प्रधानमंत्री बनवाने के लिए संस्था द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कर्ण ¨सह सोनी ने बताया कि 13 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्र समृद्धि यज्ञ के वर्तमान स्थल को स्थानांतरित किया गया है। अब यह उसी दिन दोपहर अढाई बजे पर दिल्ली के यमुना बाजार स्थित कथा कुंज, प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में होगा। इसमें संस्था संस्थापक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोम भाई मोदी मुख्य वक्ता के तौर पर होंगे। इसके साथ ही गृहमंत्री राजनाथ ¨सह, प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रोहिल्ला, संयोजक संजय मौर्य, प्रदेश प्रभारी पप्पी आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गुरमेज ¨सह गोंदर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य कई केंद्रीय मंत्री व मौजिज आगामी लोकसभा चुनावों बारे विस्तार से चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश देंगे। इस बैठक में जिला युवा अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र कुमार को नियुक्ति भी प्रदान की गई। इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, महीप्रताप ¨सह, मुकेश निर्मल, ओबीसी जिलाध्यक्ष रामकुमार प्रजापत, एससी प्रकोष्ठ हलका अध्यक्ष जोगेंद्र ¨सह, सुरेश ढाकलिया, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार जांगड़ा, राजेश अत्री, मनोज कुमार, विजय कुमार इत्यादि उपस्थित थे।