होडल के लिए रवाना हुआ महेन्द्रा समर्थकों का जत्था
संवाद सहयोगी, बाढ़ड़ा : होडल में रविवार को आयोजित कांग्रेस रैली से शुरु होने वाली जनक्र
संवाद सहयोगी, बाढ़ड़ा :
होडल में रविवार को आयोजित कांग्रेस रैली से शुरु होने वाली जनक्रांति यात्रा में भागेदारी के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणबीर ¨सह महेन्द्रा के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों का काफिला रवाना हुआ। कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक से कार्यकर्ताओं के जत्थे को रवाना करते हुए महेन्द्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश व प्रदेश की जनता परेशान है। आज सीमा पर न जवान सुरक्षित है और न ही खेतों में किसान। पारदर्शिता के नाम पर प्रदेश के लाखों शिक्षित युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। सत्ता में आने से पहले क्षेत्र को डार्क जोन से बाहर निकालने, कृषि क्षेत्र में डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को बहाल करने, युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा मूकदर्शक बनी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा ने पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश का एक समान विकास करवाया था। कांग्रेसी नेता कृष्ण बेरला, सुरेश धनासरी, विनय सीटू मेहड़ा, प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा, युकां हलकाध्यक्ष अमित बजाड़, कृष्ण काकड़ौली, जगबीर बेरला, संदीप ढाणी सुरजा इत्यादि भी जत्थे में शामिल थे।