मनोहर लाल की नीतियों से प्रदेश हुआ मजबूत : नंबरदार
जागरण संवाददाता,भिवानी : भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार ने गांव बडाल
जागरण संवाददाता,भिवानी : भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा नंबरदार ने गांव बडाला में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश मजबूत हुआ है। प्रदेश में पहली बार सीएम विंडो की स्थापना की गई है जिससे प्रदेश के लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं। नंबरदार ने कहा कि प्रदेश में पहली बार नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गई हैं। पूर्व सरकारों ने नौकरियां भाई-भतीजावाद के आधार पर दी थी। कार्यक्रम में नंबरदार का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विक्रम लहकेरा, कमल किशोर बंधु, रमेश सैनी, जय भगवान प्रजापत, साधुराम, कृष्ण प्रजापति, प्रो. भूपेंद्र चौहान, मा. दान ¨सह, ओमप्रकाश प्रजापत आदि मौजूद थे।