Move to Jagran APP

सीएम का इनेलो पर निशाना, कहा- जेल भरो आंदोलन पर हो रहा दिखावा

बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव चांग, पुर और बलियाली में सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत सीएम ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने इनेलो पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 12:19 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:28 PM (IST)
सीएम का इनेलो पर निशाना, कहा- जेल भरो आंदोलन पर हो रहा दिखावा
सीएम का इनेलो पर निशाना, कहा- जेल भरो आंदोलन पर हो रहा दिखावा

जेएनएन, बवानीखेड़ा (भिवानी)। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि इनेलो के पूर्व सीएम नौकरियों के मामले में 10 साल की सजा काट रहे हैं और बाकी जेल भरो आंदोलन का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता जेल भरो आंदोलन में 500 लोगों को 15 हजार दिखा रहे हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बदली, भर्ती और सीएलयू के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जाता था। भाजपा सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। मुख्मंत्री बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव चांग, पुर और बलियाली में जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत आमजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नहरों की टेल तक पानी पहुंचा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से सरकारी नौकरियां मेरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है और कर्मचारियों के तबादले ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इसके अलावा सीएलयू के नाम पर भी लूट-खसोट बंद की है। भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर आम आदमी को राहत प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे पानी का सदुपयोग करें और व्यर्थ न बहाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 हजार तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है और पानी के स्टोरेज की भी विशेष प्रबंध किए जा रहे है। इसके अलावा बारिश के पानी को भी ड्रेन में डाले जाने के प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद 60 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी को लेकर प्रदेश का पड़ोसी राज्यों राजस्थान, पंजाब व दिल्ली के साथ हमेशा ही विवाद रहा है। इस विवाद को शीघ्र ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा और प्रदेश को उसके हक का पानी दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अगर कही पर कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो वे उन्हें अवश्य ही अवगत करवाएं, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी प्रदेश सरकार ने उचित कानून बनाएं है। दुष्कर्म के आरोपी को प्रदेश में पहली बार फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है। केंद्र ने भी इसी तर्ज पर कानून बनाया है। सीधे संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बवानीखेड़ा की 54 पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गांव चांग में सीएम ने खरक गांव में बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान विधायक विशंभर वाल्मीकि ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, ऋषि प्रकाश शर्मा, सुंदर अत्रि, कपूर वाल्मिकी, मा. रामधारी यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.