हरियाणा: भिवानी में खेत में भैंस चरा रहे व्यक्ति से मारपीट, 17 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
भिवानी के गुजरानी गांव में 30 अगस्त को भैंस चरा रहे मनीराम पर चार युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
गुजरानी गांव में मनीराम पर चार युवकों ने हमला किया
30 अगस्त को हुई घटना में मनीराम गंभीर रूप से घायल हुए
17 दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है
जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव गुजरानी में खेतों में भैंस चरा रहे मनीराम के साथ बाइक और स्कूटी पर आए चार युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 30 अगस्त की है। पीड़ित के अनुसार, युवकों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मनीराम ने बताया कि उपचार के बाद उन्होंने अधिकारियों को शिकायत दी और पुलिस ने बयान भी दर्ज किए, लेकिन 17 दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान एक युवक कुछ दूरी पर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। उन्होंने बताया कि गांव के एक मामले में एडीसी की जांच से एक दिन पहले यह घटना हुई। वीरवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व पंच सज्जन, हंसा वाल्मीकि, चेतराम शर्मा, फकीरचंद, अजीत, बालकिशन, धर्मबीर मौजूद रहे।
