Move to Jagran APP

भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली, उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी गणेश मंडल के तत्वावधान में शहर के पाहवा चौक में चल

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 06:20 AM (IST)
भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली, उमड़े श्रद्धालु
भगवान गणपति की शोभा यात्रा निकाली, उमड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी गणेश मंडल के तत्वावधान में शहर के पाहवा चौक में चल रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। झाड़ू सिंह चौक होते हुए रोहतक चौक से सीधे शहर की बड़ी नहर की तरफ यात्रा पहुंची। नहर में आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पं. घनश्याम दास के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और जयघोष किया। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष लगाए गए। पंडित घनश्याम ने कहा कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से भक्तों के घर धन धान्य से भरे रहते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमें विसर्जन गणपति का नहीं अपनी बुराइयों का करना है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर, हीन विकारों का विसर्जन करना चाहिए। प्रधान जोनी पाहवा ने भी बुराइयों को त्याग अच्छाई के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद बक्शी सैनी का विशेष सहयोग रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.