Move to Jagran APP

शीतलहर में हल्की धूप ने दी लोगों को संजीवनी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : हर रोज मौसम में आ रहे बदलाव का असर दादरी जिले में भी ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM (IST)
शीतलहर में हल्की धूप ने दी लोगों को संजीवनी
शीतलहर में हल्की धूप ने दी लोगों को संजीवनी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

prime article banner

हर रोज मौसम में आ रहे बदलाव का असर दादरी जिले में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि रविवार के दिन में हल्की धूप निकली लेकिन कड़ाके की ठंड, शीतलहर का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड, शीतलहर का असर क्षेत्र के सामान्य जनजीवन पर साफ नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने, शीत लहर व बर्फीली हवाओं के चलने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इनमें बुखार, जुकाम, वायरल, दमा, अस्थमा, श्वास, हृदय रोग से संबंधित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। स्थानीय चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के अनुसार रहन सहन, खानपान जरूरी है। विशेषकर ठंडे पेयजल व खाद्य पदार्र्थो से बचाव रखें। उन्होंने कहा कि शरीर के सभी अंगों को गर्म वस्त्रों से ढककर रखना चाहिए। इसके अलावा सुबह सायं खुले में जाने से परहेज करें। विशेषकर उच्च रक्तचाप व अस्थमा के मरीजों पर सर्दी का असर सबसे अधिक होता है।

बाक्स :

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

मौसम के जानकारों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी तथा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शीतलहर चली। जिसके कारण तापमान में अचानक गिरावट आई है। बादल छाए रहने से बूंदाबांदी होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है। मौसम में आए बदलाव से जिले के किसानों को फायदा होगा। हल्की वर्षा फसल के लिए बेहतर मानी जा सकती है। लेकिन तेज हवाओं के चलने से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

बाक्स

गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ी

मौसम में आए बदलाव के साथ ही बाजारों में गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। पहले जहां सभी प्रकार के कारोबार समान रूप से चल रहे थे वहीं अब बाजारों में जर्सियां, स्वेटर, गर्म वस्त्र, टै्रकसूट इत्यादि की बिक्री कई गुणा बढ़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.