141 व्यक्तियों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन
लॉकडाउन में 141 व्यक्तियों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इस अवधि के दौरान पुलिस ने कानून की अवेहलना करने पर 112 केस दर्ज कर 141 व्यक्तियों को काबू किया।
जागरण संवाददाता, भिवानी : लॉकडाउन के दौरान कानून तोड़ने वालों ने पुलिस को छकाए रखा। चोरों व नशा तस्करों के साथ ही यातायात नियमों का भी जमकर उल्लंघन किया गया। अब तक चले लॉकडाउन में 141 व्यक्तियों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इस अवधि के दौरान पुलिस ने कानून की अवेहलना करने पर 112 केस दर्ज कर 141 व्यक्तियों को काबू किया। पुलिस ने इन आरोपितों से 37 लाख 51 हजार 900 रुपये की राशि वसूल की है। इसके सथ ही 7229 वाहनों के चालान कर 437 वाहनों को जब्त किया।
जिला में लॉकडाउन के दौरान यूं तो चोरी करने वालों, शराब तस्करी व मादक पदार्थ तस्करी करने वालों को छकाए रखा। इसके साथ सड़कों पर पाबंदी के बावजूद वाहन दौड़ाने वालों ने भी पुलिस को परेशान किए रखा। जिला में लगाए गए थे 48 पुलिस नाके
जिला भिवानी में 48 पुलिस नाके लगाए गए हैं। लॉकडाउन के तहत जारी आदेशों का पालन अवश्य करें। अपने घरों पर रहे, सुरक्षित रहें। अपने नजदीकी दुकानों से ही राशन, दूध, फल, सब्जियां, दवाइयां आदि जरूरत का सामान खरीदें। सामान खरीदते वक्त एक दूसरे से दूरी बनाए रखे। बिना जांच के कोई भी मैसेज सोशल मीडिया पर साझा न करें। लॉकडाउन के तहत नियमों की पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- संगीता कालिया, एसपी भिवानी