रंजिशन पेट्रोल पंप के कारिदे पर डंडों से किया हमला
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी लोहारू उपमंडल में पेट्रोल पंप हमलावरों के निशाने पर हैं। कभी लूट
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : लोहारू उपमंडल में पेट्रोल पंप हमलावरों के निशाने पर हैं। कभी लूट तो कभी रंजिश के तहत कारिदों पर हमले हो रहे हैं। लोहारू उपमंडल में एक सप्ताह में दो वारदात हो चुकी हैं। सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे सिघानिया मेट्रो स्टेशन पर रात को बाइक पर आए तीन हमलावरों ने रंजिश के चलते पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मचारी कपिल पर डंडे पत्थरों से हमला बोल दिया। जिसके चलते वह घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल कपिल को भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए पेट्रोल पंप के आसपास जगह से अन्य सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज में में तीनों हमलावर दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले 11 जनवरी को हरियाणा राजस्थान सीमा पर बने हिमांशु पेट्रोल पंप पर रात 1:30 बजे कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर तीसरे कर्मचारी को घायल कर 3.25 लूट कर फरार हो गए थे। सिघानी पैट्रो स्टेशन के संचालक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे पेट्रोल पंप पर सो रहे कर्मचारी कपिल पर बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने डंडे और पत्र से हमला बोल कर घायल कर दिया, हमलावरों की मंशा पंप लूट या रंजिश यह तो बाद में ही पता चल पाएगा।
इस बारे में एसएचओ रमेश चंद्र से बात हुई तो उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही है। मामला रंजिश का लग रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। हमलावर पेट्रोल पंप पर दो बार आते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।