Move to Jagran APP

गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे कुलदीप शास्त्री

चरखी दादरी : वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य कई गंभीर समस्याओं को

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:30 AM (IST)
गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे कुलदीप शास्त्री
गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे कुलदीप शास्त्री

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

वर्तमान में पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य कई गंभीर समस्याओं को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने वाले गांव चांदवास निवासी कुलदीप शास्त्री के प्रयासों की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। पिछले 15 सालों से इस दिशा में बेहतरीन कार्य करने वाले कुलदीप शास्त्री को सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं सहित सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

कुलदीप शास्त्री का कहना है कि लोगों के समर्थन और सम्मान उनके हौसले को बढ़ाता है। उनका निरंतर प्रयास है और रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता फैलाकर इस जटिल समस्या से निजात पाई जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में गंभीर बन चुकी है। दिन प्रतिदिन वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज मनुष्य का खुली हवा में सांस लेना बहुत ही मुश्किल हो गया है।

देश में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पर्यावरण प्रदूषण, जल की बबार्दी को रोकना, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना, पेड़ पौधों की रक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना, समय समय पर स्कूल, कॉलेजों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठियों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण की मुहिम एवं जागरूकता अभियान चलाकर इस दिशा में बेहतर कदम उठाए जा सकते है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपना अभियान शुरू किया, जिसका काफी सकारात्मक प्रभाव भी उन्हें नजर आ रहा है।

वृक्षों की बर्बादी से हुआ आहत

दैनिक जागरण से बातचीत में कुलदीप शास्त्री ने बताया कि किसी कारणवश अपने खेतों से कटे और नष्ट हुए पेड़ पौधों को देखकर उनके मन में काफी पीड़ा हुई। तब से ही उन्होंने मन में ठान लिया कि अपने खेतों से कटे हुए पेड़ पौधों से कहीं ज्यादा पौधे वे सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का काम करेंगे।

दिनचर्या का हिस्सा बनी जन जागरूकता कुलदीप शास्त्री चांदवास अपने स्तर पर गांव-गांव जाकर लोगों को जल की बर्बादी रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने, स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों को भी इस मुहिम से जुड़ने का संदेश दे रहे हैं। यही नहीं किसी भी धार्मिक आयोजन की शुरूआत भी पौध रोपण के साथ कर रहे हैं। सम्मानित किया मंत्री ने

पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्वच्छता मिशन की सफलता के लिए बेहतर कार्य करने वाले कुलदीप शास्त्री ¨हदी, संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार भी करते हैं, जिसके लिए भी उन्हें सम्मान मिल चुका है। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरवीर उन्हें इस साल 21 अप्रैल को पर्यावरण गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। देश भक्ति की कविताओं से ओतप्रोत लोकप्रिय काव्य सग्रहं कसम मां भारती की रचना भी कुलदीप शास्त्री ने की है। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी एवं अनुसूचित जनजाति की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने उन्हें बेस्ट यूथ अवार्ड भी दिया है। इसके अलावा अखिल भारतीय शौर्य पुरस्कार, अश्वनी चोपड़ा व अभिषेक बच्चन के हाथों उन्हें राष्ट्रीय रतन अवार्ड भी मिला है। बाल विकास समिति हरियाणा ने कुलदीप शास्त्री को रज्जो देवी पर्यावरण प्रहरी सम्मान से नवाजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.