खेल महोत्सव : 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में कंचन दौड़ी सबसे तेज
चरखी दादरी : घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन्स मॉडल स्कूल में शुक्रवार को दो दि
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन्स मॉडल स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेलों का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि निर्मल शर्मा ने कहा की स्वस्थ नागरिक किसी भी देश की रीढ़ होते है। आर्यन्स स्कूल ने इसे चरितार्थ करते हुए समय-समय पर छात्रों की शारीरिक जांच तथा खेलों का आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि खेलों से छात्रों का न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, सहयोग तथा धैर्य की भावना का विकास होता है। विद्यालय के कैप्टन छात्र प्रतीक ने मशाल लेकर सभी सदनों के छात्राध्यक्षों के साथ परिक्रमा की। प्रत्येक सदन के कैप्टन ने अपने-अपने सदन व ध्वज के साथ मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। विद्यालय निदेशक विक्रम फौगाट तथा प्रधानचार्य विकास फौगाट ने छात्रों से खेल भावना बनाए रखने की अपील की। पहले दिन ये रहे विजेता
खेल दिवस के पहले दिन 100, 200, 400 मीटर, शॉट पुट, लोंग जंप तथा हाई जंप की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर में कनिष्ठ वर्ग में प्रिया तथा वरिष्ठ वर्ग में दीपिका दलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में विक्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग में कंचन तथा वरिष्ठ वर्ग में दीपिका दलाल ने सफलता प्राप्त की तो लड़कों की 200 मीटर में इशांत तथा सुमित ने कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में क्रमश: प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में मन्नू ने वरिष्ठ वर्ग में तथा कनिष्ठ वर्ग में ब्रजेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य विकास फौगाट ने बताया कि शनिवार को 800 व 2000 मीटर जेवलिन, डिस्कस, रिले रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्रशिक्षकों श्रीभगवान, मानवीर, प्रभीत तथा राममेहर का भी धन्यवाद किया। पदक तालिका में टैगोर सदन प्रथम, सुभाष द्वितीय व भगत ¨सह तीसरे स्थान पर रहा।