जजपा किसान प्रकोष्ठ ने चरखी दादरी में किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी
जजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजबीर फोगाट ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श कर चरखी दादरी में संगठन ...और पढ़ें

जजपा किसान प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन
HighLights
राजबीर फोगाट ने जजपा किसान प्रकोष्ठ का विस्तार किया
सुखवंत बेरला, नीटू बिरही हलका अध्यक्ष नियुक्त किए गए
जिला कार्यकारिणी में कई नए पदाधिकारी शामिल किए गए
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजबीर फोगाट ने चरखी दादरी में संगठन का विस्तार किया है। इनमें बाढड़ा और दादरी हलका अध्यक्षों सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रचार सचिव जैसे विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
राजबीर फगाट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व विधायक नैना चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका, जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान चरखी व जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास से विचार विमर्श कर संगठन का विस्तार किया है।
इनमें बाढड़ा हलका अध्यक्ष सुखवंत बेरला तथा दादरी हलका अध्यक्ष नीटू बिरही को मनोनीत किया है। जिला कार्यकारिणी में हरिराम पहलवान कादमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जोरा सिंह लोहरवाड़ा, एडवोकेट आनंद गोदारा माई कलां, जगदीश यादव कमोद, हरस्वरूप धनासरी, लीलाराम डोहकी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सज्जन काकड़ौली हुक्मी को प्रधान महासचिव, हरपाल हंसावास, महेंद्र सांगवान झोझू कलां व सुमेर सांगवान बिंद्राबन को महासचिव बनाया गया है।
इसके अलावा दीवान सिंह इमलोटा को संगठन सचिव, रविंद्र बरसाना को जिला कोषाध्यक्ष, सोमबीर घिकाड़ा को प्रचार सचिव नियुक्त किया है। सचिव पद पर सुनील फोगाट रावलधी, पवन शर्मा काकड़ौली सरदारा, ओमप्रकाश झींझर, मोनू प्रजापत भागवी को नियुक्त किया है।
बाढड़ा हलका अध्यक्ष विजय काकड़ौली, दादरी हलका अध्यक्ष राकेश कलकल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हूई, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी बलौदा, मनफूल शर्मा, प्यारेलाल लांबा, भूपेंद्र बौंद, देवेंद्र बिगोवा, दीपेश कारी, संजीव काकड़ौली, धर्मराज ढ़ाणी फोगाट, सुरेंद्र यादव, सन्नी गोपी, संजय काकड़ौली, महेंद्र स्वामी, विक्रांत यादव इत्यादि ने नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी है।
