11 माह बाद पहली बार आई जयपुर-हिसार स्पेशल ट्रेन, 10 यात्री गए और 20 आए
जागरण संवाददाता भिवानी 11 माह बाद जयपुर हिसार पैसेंजर स्पेशल रेलगाड़ी के रुप में शुरू ह
जागरण संवाददाता, भिवानी : 11 माह बाद जयपुर हिसार पैसेंजर स्पेशल रेलगाड़ी के रुप में शुरू हुई। निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर भिवानी जंक्शन पर पहुंची। पहले दिन इस गाड़ी में 10 यात्री सवार हुए और 20 यात्री भिवानी पहुंचे। गाड़ी में सवार होने से पहले यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा हैंड सैनिटाइज किए गए। यात्रियों की जांच के बाद गाडी में सवार किया गया। वापसी में 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंची और 3 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। इस दौरान पांच यात्री रवाना हुए।
यात्रियों के लिए खिड़की लगातर बंद चल रही थी। जयपुर हिसार स्पेशल गाड़ी के यात्रियों के लिए ही टिकट विडो खेली गई है। इससे पहले भी गाड़ियां चलनी शुरू हुई हैं लेकिन उनके लिए आनलाइन टिकट की ही सुविधा सुलभ कराई गई है। सात से चलेगी अहमदाबाद कटरा स्पेशल
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सात मार्च से अहमदाबाद कटरा स्पेशल गाड़ी चलनी शुरू होगी। यह गाड़ी भिवानी जंक्शन पर आठ मार्च को दोपहर एक बज कर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
स्पेशल के नाम पर किराया बढ़ा कर वसूलना गलत
स्पेशल गाड़ियों के नाम पर यात्रियों से किराया बढ़ा कर वसूलना उनके साथ अन्याय है। रेलवे और सरकार इस बारे में सार्थक पहल करे और आम आदमी से सामान्य किराया लिया जाए। दैनिक रेल यात्री जन कल्याण संघ इस बारे में जल्द ही रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा।
महावीर डालमिया, प्रधान रेल यात्री जन कल्याण संघ जयपुर हिसार भिवानी जंक्शन पर निर्धारत समय पर पहुंची। इस दौरान भिवानी जंक्शन पर कोविड-19 की एडवाइजरी का पूरा पालन किया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सब जरूरी प्रबंध किए गए।
जीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक भिवानी।