Move to Jagran APP

जागृति कालोनी में चार साल पहले डाली थी सीवर लाइन, आज तक नहीं बनी पक्की गलियां

जागरण संवाददाता, भिवानी: वार्ड 21 की कालोनी है जागृति कालोनी। कहने को इस कालोनी क

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 10:07 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 10:07 AM (IST)
जागृति कालोनी में चार साल पहले डाली थी सीवर लाइन, आज तक नहीं बनी पक्की गलियां
जागृति कालोनी में चार साल पहले डाली थी सीवर लाइन, आज तक नहीं बनी पक्की गलियां

जागरण संवाददाता, भिवानी:

loksabha election banner

वार्ड 21 की कालोनी है जागृति कालोनी। कहने को इस कालोनी का नाम जागृति कालोनी है लेकिन यहां के नाम पर कुछ विशेष नहीं है। नप के अधिकारी भी इसे मानते हैं कि वार्ड 21 में 18 गलियां बनवाई जा चुकी हैं। हालांकि जागृति कालोनी में अभी कम काम हुआ है। दो गलियां ही बनाई गई हैं। यहां के पार्षद कहते हैं कि जागृति कालोनी में एक गली ही बनी है। कालोनी में चार साल पहले सीवर लाइन डाली गई थी। लेकिन आज तक यहां पर गलियां पक्की नहीं बनाई गई हैं। जागृति कालोनी में 400 घर और करीब 1700 की है आबादी कालोनी वासियों की मानें तो जागृति कालोनी में करीब 400 घर हैं। यहां की आबादी की बात करें तो करीब 1700 की आबादी है। इस कालोनी में 30 गलियां हैं। इन गलियों की ही सुध नहीं ली गई है। इसके अलावा भी एक नहीं अनेकों समस्याएं हैं। इस कालोनी की उपेक्षा इसलिए भी हो रही है कि यह वार्ड गरीब लोगों का है। जागृति कालोनी में मुख्य रूप से ये हैं समस्याएं 1. कालोनी की गलियां सालों बाद भी कच्ची पड़ी हैं।

2. स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। अंधेरा छाया रहता है।

3. कालोनी में कई जगह बिजली की तारें झूल रही हैं।

4. तोशाम बाइपास के साथ तो सीवर लाइन भी नहीं डाली गई है।

5. बेसहारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है।

6. यहां की सफाई व्यवस्था चौपट है।

7. पानी की निकासी के प्रबंध नहीं हैं।

8. बरसात के दिनों में तो बुरा हाल हो जाता है। कालोनी वासी बोले उनकी उपेक्षा की जा रही विकास के मामले में वार्ड 21 की जागृति कालोनी की अनदेखी हो रही है। विकास के नाम पर मात्र एक गली बनी है। आज के आधुनिक दौर में गलियां तक जिस कालोनी में कच्ची हों उसका कैसा विकास हुआ होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

महावीर देवसरिया

जागृति कालोनी स्ट्रीट लाइट नहीं हैं छा जाता है अंधेरा रात होंदे ही उनकी कालोनी म्हैं अंधेरा छा ज्या सै। आज तक इसमें स्ट्रीट लाइट बी कोनी लगाई गई। हम तै एमसी नै बी घीणीए बर कह दी। बेरा नै हम गरीब लोगां की सुध क्यूं कोनी ली जा।

बिमला देवी

जागृति कालोनी सीवर लाइन तो डाल दी इब इन सड़कां नै पककी बी करवा दो सीवर लाइन तो चार साल पहले डाली गई थी ईब इननै पक्की बी करवा दो। हम तो इनकी मांग करते-करते थक लिए। कोए सुणदा ए कोनी। भगवान जाणै म्हारै एमसी ने भी बतावैं सैं घणे प्रयास कर लिए। फेर बी कमेटी आले अफसर और डीसी सब ए बेरा नै इसे क्यूं होगे। म्हारी कालोनी का ध्यान नहीं दिया जा रहया।

श्यामलाल

जागृति कालोनी कई गलियों में आज भी बिजली के तार झूल रहे कालोनी की कच्ची गली तो हैं इसके अलावा कई गलियों में आज भी बिजली के तार नीचे तक झूल रहे हैं। कभी भी ये हादसे का कारण बन सकते हैं। कालोनी के लोग कई बार समस्याओं को लेकर एमसी और दूसरे अधिकारियों से मिल चुके लेकिन समाधान के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

रतीराम

जागृति कालोनी न सफाई व्यवस्था सही और न ही पानी की निकासी का प्रबंध कालोनी में न तो सफाई व्यवस्था सही है और न ही दूषित पानी की निकासी का किसी प्रकार का प्रबंध। बेसहरा पशुओं का जमावड़ा तो जैसे आम हो गया है। इस कालोनी को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

सत्यनारायण

जागृति कालोनी उनके वार्ड की हो रही उपेक्षा उनके वार्ड में जयादातर शोषित समाज के लोग रहते हैं। इसलिए अब भी यहां विकास के मामले में भी शोषण ही हो रहा है। विकास में समानता की बात की जाती है लेकिन हकीकत देखनी है तो कोई भी अधिकारी उनके वार्ड मे आकर देखे। विकास कार्यों में अनदेखी हो रही है। विकास कार्य करवाने के लिए वह नप चेयरमैन, सचिव, एसडीएम, डीसी, एडीसी ही नहीं सीएम ¨वडो तक पर फरियाद कर चुके। लेकिन आज भी हालात जस के तस हैं।

हरीराम, पार्षद

वार्ड 21


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.