Move to Jagran APP

प्रदेश के 418 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू पर पढ़ाने को अंग्रेजी अध्यापक नहीं

प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कू

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 11:58 PM (IST)
प्रदेश के 418 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू पर पढ़ाने को अंग्रेजी अध्यापक नहीं
प्रदेश के 418 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू पर पढ़ाने को अंग्रेजी अध्यापक नहीं

सुरेश मेहरा, भिवानी :

loksabha election banner

प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाने की अच्छी पहल की है। अभी तक प्रदेश में 418 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया गया है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए अभी तक मात्र 950 अध्यापक ऐसे हैं जो प्रमोशन के आधार पर बनाए गए हैं। जबकि अंग्रेजी भाषा अध्यापक के स्वीकृत पद 5873 हैं। सालों से अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों की भर्ती नही की गई है। 2011 में चयनित पात्र जेबीटी अध्यापकों को अभी तक अंग्रेजी अध्यापक के पद पर पदोन्नति पाने का इंतजार है। दो साल पहले शुरू हुई अंग्रेजी अध्यापकों की भर्ती अदालती कार्रवाई में उलझी जहां तक अंग्रेजी अध्यापकों की भर्ती की बात है करीब 3900 पद भरे जाने हैं। इनमें 1939 पद पदोन्नति कोटा के तहत भरे जाने हैं। दो साल पहले करीब एक हजार अंग्रेजी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन बार-बार नियम बदलने के चलते यह भर्ती प्रक्रिया अदालती कार्रवाई में उलझ कर रह गई। एसएस के पद स्वीकृत पदों से तीन गुणा ज्यादा शिक्षा विभाग के अनुसार सोशल साइंस (एसएस) अध्यापकों के स्वीकृत पदों से तीन गुणा ज्यादा नियुक्त किए गए हैं। एसएस अध्यापकों के पद इस प्रकार हैं : एसएस अध्यापकों के स्वीकृत पद 2196

शिक्षा विभाग में नियुक्त एसएस अध्यापक 4515

एसएस पद पर नियुक्त अतिथि अध्यापक 2083

इस प्रकार एसएस पदों पर कुल नियुक्त 6598 जल्द पदोन्नति सूची जारी की जाए 2011 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति सूची जारी कर सरकार और विभाग अध्यापकों को उनका हक प्रदान करें। भाषा विशेषज्ञ के बिना किसी भी भाषा में विद्यार्थियों को सक्षम बनाना संभव नहीं है।

अशोक चाहार, जिला अध्यक्ष

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन स्कूलों में अंग्रेजी अध्यापकों की सीटें भरी जाएं अंग्रेजी अध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति सूची जल्द जारी हो तो अंग्रेजी भाषा के अध्यापक उपलब्ध होंगे और साथ ही अंतर जिला और सामान्य तबादलों में दूसरे प्राथमिक शिक्षकों के लिए ज्यादा रिक्त सीटें मिल सकेगी। स्कूलों में अंग्रेजी अध्यापकों की सीटें भरी जाएं।

हरिओम राठी, राज्य प्रधान

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला वार प्रदेश में ये स्कूल अंग्रेजी माध्यम के लिए हुए हैं चयनित जिला नाम अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या

अंबाला 20

भिवानी 23

चरखी दादरी 11

फरीदाबाद 17

फतेहाबाद 11

गुरूग्राम 16

हिसार 28

झज्जर 17

जींद 27

कैथल 27

करनाल 20

कुरूक्षेत्र 20

महेंद्रगढ़ 15

मेवात 15

पलवल 13

पंचकूला 14

पानीपत 15

रेवाड़ी 19

रोहतक 21

सोनीपत 23

सिरसा 25

यमुनानगर 21 ::::नई भर्ती सरकार के स्तर की बातें हैं। वैसे स्कूलों में जो अध्यापक पढ़ा रहे हैं उनसे काम चलाया जा रहा है। स्पेशल अंग्रेजी भाषा के अध्यापक के तौर पर अभी भर्ती नहीं हुई है।

अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.