भाजपा के अच्छे दिन लाने के वादे की असलियत बताएगी इनेलो : अभय चौटाला
संवाद सहयोगी बाढड़ा हांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में प्रदेश के कोने-कोने से उ
संवाद सहयोगी, बाढड़ा :
हांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में प्रदेश के कोने-कोने से उमड़ी भारी भीड़ ने चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था प्रकट करने के साथ ही कांग्रेस, भाजपा व कुछ नए दलों की लूट व झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करने का काम किया है। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला के संबोधन से संघर्षशील कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को गांव काकड़ौली में पूर्व चेयरमैन व इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां के शिक्षण संस्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हम सच्चे वायदे करते हैं और सत्ता में आते ही उनको पूरा करेंगे। केंद्र व प्रदेश में पहले कांग्रेस व मौजूदा समय में भाजपा सत्तासीन है लेकिन उसके बावजूद एसवाईएल के पानी व डा. स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने पर केवल कोरी बयानबाजी की जा रही है। हांसी रैली में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने जनता से वे ही वायदे किए हैं जो सत्ता में आते ही पहली कलम से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। भाजपा आज लोकसभा के पांच वर्ष व विधानसभा के चार वर्ष गुजरने के बाद अच्छे दिन लाने का नाम केवल एलपीजी, डीएपी व यूरिया खाद महंगी करने के अलावा युवाओं व कर्मचारियों से रोजगार छीनने तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि इनेलो अब भाजपा सरकार को और समय देने की बजाए गांव गांव जाकर उसके झूठे वायदों की पोल खोलने का काम करेगी। इसके बाद उन्होंने बाढड़ा कस्बे में युवा नेता अनिल बाढड़ा के विवाह कार्यक्रम में भी भागीदारी की। उनके अलावा इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य महेंद्र शास्त्री, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, प्रदेश प्रवक्ता रवि महमिया, राज गागड़वास, नितिन जांघू, कुलवंत कोटिया, विरेन्द्र पहलवान बडराई, रामौतार बाढड़ा, विकास मिश्रा, संत श्यामकलां, अनिल बाढड़ा, पिकी कोच, सूबेसिंह अटेला, गजेन्द्र मंढौली, युवा हलकाध्यक्ष कालु घसौला, कृष्ण अटेला, अनिल मकड़ानी, ईश्वर बैरागी, लीलाराम कोच, बंसी लाल डांडमा, कुलदीप कारी, महेंद्र जाखड़ इत्यादि मौजूद थे।